Live-in relationship agreement: मुंबई की कोर्ट में रेप के एक मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। दरअसल, इस मामले में 29 साल की युवती ने 46 साल के शख्स पर रेप करने का आरोप लगाया है। वहीं, सुनवाई के दौरान आरोपी ने खुद को बेकसूर बताया है। अपनी सफाई में उसने अदालत के समक्ष एक Live-in relationship agreement पेश किया। जिसके अनुसार युवती उस पर यौन शोषण का आरोप नहीं लगा सकती।
1 अगस्त 2024 से लीव इन रिलेशनशिप में होने का दावा
आरोपी का दावा था कि युवती उसके साथ 1 अगस्त 2024 से लीव इन रिलेशनशिप में है। अब किसी कारण से वह उस पर झूठे आरोप लगा रही है। वहीं, युवती का दावा था कि वह उसके घर पर काम करती थी। उसका काम घर के बुजुर्गों की देखरेख करना था। युवती का आरोप है कि इस दौरान शख्स ने उसे शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
ये भी पढ़ें: मंदिर में बैठा..कनपटी पर लगाई रिवॉल्वर और चला दी गोली, Atlas Cycle के पूर्व अध्यक्ष ने किया सुसाइड
शादी करने का दिया था झांसा
युवती का आरोप है कि जब उसने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने उससे संबंध तोड़ दिए। वहीं, अदालत में पेश लीव इन रिलेशनशिप एग्रीमेंट पर युवती का दावा था कि वह फर्जी है उसने ऐसे किसी दस्तावेज पर साइन ही नहीं किए गए। उधर, आरोपी के वकील का दावा है कि युवती उस पर गलत आरोप लगा रही है। कोर्ट दोनों पक्षों की दलीलें सुनकर मामले में सुनवाई कर रहा है। अब एग्रीमेंट पर जिन गवाहों के साइन हैं उनसे पूछताछ होगी।
आरोपी ने अदालत से मांगी एंटीसिपेटरी बेल
आरोपी ने कोर्ट से उसे इस मामले में एंटीसिपेटरी बेल देने का आग्रह किया है। पेश लीव इन रिलेशनशिप एग्रीमेंट के अनुसार उसका दावा है कि वह दोनों 1 अगस्त 2024 से 30 जून 2025 तक साथ रहने के लिए सहमत हुए थे। वहीं, एग्रीमेंट के अनुसार वे एक-दूसरे के खिलाफ यौन उत्पीड़न का कोई मामला दर्ज नहीं करा सकते।
ये भी पढ़ें: सेक्स भगवान का आविष्कार, कंडोम पर भरोसा नहीं… यहां टीनेजर्स को ऐसे दी जा रही सेक्स एजुकेशन
संबंधित खबरें
बिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 hr agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
1 hr agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines