Learjet Aircraft Skids Of Runway At Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर उस समय इमरजेंसी हालात पैदा हो गए, जब एक प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन फिसलकर क्रैश हो गया। विमान में 6 पैसेंजर और 2 क्रूर मेंबर सवार थे। राहत-बचाव का काम जारी है। मुंबई एयरपोर्ट पर अन्य विमानों के टेकऑफ और लैंडिंग को ठप कर दिया गया है। यह हादसा गुरुवार शाम 5:02 बजे हुआ। उस वक्त भारी बारिश हो रही थी। करीब तीन यात्रियों के घायल होने की सूचना है। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि घटना की जांच शुरू की गई है।
देखिए VIDEO…
महज 700 मीटर थी दृश्यता
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बताया कि विशाखापट्टनम से आया वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान मुंबई हवाई अड्डे के रनवे-27 पर उतरते समय फिसल गया। इस दौरान भारी बारिश हो रही थी। इसके चलते दृश्यता महज 700 मीटर थी। इसलिए यह दुर्घटना हुई है। डीजीसीए का कहना है किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
दिलीप बिल्डकॉन के पास विमान का स्वामित्व
विमान का स्वामित्व दिलीप बिल्डकॉन नामक इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के पास है। मुंबई एयरपोर्ट फिलहाल परिचालन के लिए बंद कर दिया है। अफसर मौके पर हैं। निरीक्षण के बाद ही विमानों की आवाजाही शुरू की जाएगी।
43 मिनट बाद आपदा प्राधिकरण को मिली सूचना
मुंबई आपदा प्राधिकरण द्वारा साझा की गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मुंबई फायर ब्रिगेड को शाम 5:45 बजे मिली। बताया कि हादसे की जानकारी एमएफबी और हवाईअड्डा ड्यूटी अधिकारी द्वारा दी गई। कहा गया कि एक छोटा निजी जेट विमान वीटीडीबीएल रनवे से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
यह भी पढ़ें: VIDEO: मासूम बच्ची को 9 सेकेंड में मारी 6 चप्पल, आगरा बाल सुधार गृह की शर्मनाक करतूत
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
3 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
5 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
8 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
8 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines