हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

जर्मन मेड जिगाना पिस्टल से सलमान को मारने की थी योजना... मुंबई पुलिस का खुलासा

Lawrence Plan kill Salman khan Jigana Pistol: लाॅरेंस बिश्नोई सिद्धू मूसेवाला की तरह ही अभिनेता सलमान खान की हत्या करना चाहता था। इसके लिए वह जर्मन मेड जिगाना पिस्टल काम में लाना चाहता था।

विज्ञापन
अभिनेता सलमान खान

Lawrence Plan kill Salman khan Jigana Pistol: गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई सिद्धू मूसेवाला की तरह ही अभिनेता सलमान खान की जर्मनी में बनी जिगाना पिस्टल से हत्या करना चाहता था। नवी मुंबई पुलिस ने शनिवार को इस बात का खुलासा किया। बता दें कि नवी मुंबई पुलिस सलमान को मारने की साजिश की जांच कर रही है।

पिछले दिनों पकड़े गए लाॅरेंस गैंग के शूटर्स अजय कश्यप ने मुंबई पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसकी आरोपी गौरव भाटिया, सूखा और वसीम चीना के साथ-साथ लाॅरेंस गैंग के दूसरे शूटर्स के साथ बातचीत हुई। जिसमें उन्होंने कहा कि सलमान को मारने के लिए एके-47, एम 16 ओर एके 92 के साथ-साथ तुर्की में बनी जिगाना पिस्टल भी काम में आनी थी। जैसे पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की थी उसी तरह से इन पिस्टल से सलमान को मारने की योजना बनाई गई थी।

आरोपी अजय कश्यप ने बताया कि सलमान कितनी भी बुलेट प्रूफ गाड़ी से घूमे, हमारा शूटर उसको गोली मार देगा। इसके साथ ही उसने बताया कि सलमान के पनवेल स्थित फाॅर्म हाउस में रेकी कर उनके आने-जाने की टाइमिंग को लेकर बात हुई थी। इसको लेकर वे सभी बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन परिसर में बातचीत करते थे। बता दें कि सलमान खान के घर पर पिछले दिनों दो शूटर्स ने कई राउंड फायरिंग की थी इसके बाद हरकत में आई मुंबई पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 4 शूटर्स को अरेस्ट किया था।

ये भी पढ़ेंः Salman Khan को Sidhu Moosewala की तरह कार में गोलियों से भूनना चाहता था बिश्नोई? गैंगस्टर का प्लान रिवील

ये भी पढ़ेंः डॉन छोटा राजन को मिली उम्रकैद की सजा, मुंबई की स्पेशल अदालत ने इस मामले में सुनाया फैसला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें