गोवा में 40 दिन के लिए अमेरिकी महिला को पेड़ से किसने बांधा? चल गया पता…

ललिता ने अपने पूर्व पति पर उसे जंगल में बांधने का आरोप लगाया था। महिला के पास एक आधार कार्ड मिला था, जिससे उसकी पहचान हो सकी ।

Lalita kayi, sindhudurg forest, maharashtra police, schizophrenia

Lalita kayi

Lalita kayi suffering from schizophrenia: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के जंगलों में 40 दिन अमेरिकी महिला के भूखे-प्यासे पेड़ से बंधे रहने की सच्चाई सामने आई है। दरअसल, पुलिस ने इस मामले में चौंकाने वाले खुलासे किए है। पुलिस के अनुसार महिला जिस पति पर उसे जंगल पर बांधकर जाने के आरोप लगा रही है वह तो है ही नहीं। इतना ही नहीं प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला को सिजोफ्रेनिया की शिकायत है।

क्या होती है सिजोफ्रेनिया बीमारी?

सिजोफ्रेनिया एक गंभीर मानसिक बीमारी है, जिसमें मरीज दूसरे लोगों पर किसी बात पर भी शक करने की शिकायत करता है। डॉक्टरों के अनुसार इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति भ्रम होने या डरावने साए दिखने जैसी भी शिकायतें करता है। डॉक्टरों का मानना है कि इस बीमारी में मरीज को काल्पनिक आवाजें सुनाई पड़ती है। उसे काल्पनिक दृश्य दिखाई पड़ते हैं। इतना ही नहीं उसके अंदर ये शक पैदा हो जाता है कि कोई उसकी हत्या करना चाहता है।

गाय चराने वाले ने दी थी पुलिस को सूचना

गोवा के सोनुरली गांव के जंगल में 50 वर्षीय ललिता लोहे की जंजीरों से पेड़ से बंधी मिली थीं। 27 जुलाई को गाय चराने वाले ने उनकी करहाने की आवाज सुनी और मामले की सूचना पुलिस को दी थी। अब पूछताछ में महिला ने खुद ये स्वीकार किया है कि उसने खुद अपने आप को पेड़ से बांधा था, वह अब अपने पति के साथ नहीं रहती है।

पति को तमिलनाडु में ही छोड़ आई थी

जांच में सामने आया कि ललिता सालों पहले अमेरिका से तमिलनाडु योग सीखने आई थीं। यहां उसने एक भारतीय से शादी की। फिलहाल दोनों लंबे समय से अलग हैं। अलग होने के बाद ललिता सिंधुदुर्ग जिले में आ गई थी। फिलहाल उसका पति कौन था और वह कहां है किसी को नहीं पता। डॉक्टरों की जांच में पता चला की ललिता को सिजोफ्रेनिया की शिकायत है।

जंगल में खुद को बांधा था

ललिता ने अपने पूर्व पति पर उसे जंगल में बांधने का आरोप लगाया था। महिला के अपास एक आधार कार्ड मिला था, जिससे उसकी पहचान हो सकी थी। पुलिस को अभी तक की जांच में ये भी पता चला है कि उसके इंडियन वीजा की अवधि पूरी हो चुकी है, उसने खुद को जंजीरों से बांधा था और वह मानसिक रूप से बीमार है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ