14 हजार पुरुषों ने महिला बनकर लिए लाडकी बहीण योजना के पैसे, सरकार को लगाया 21 करोड़ का छूना

महाराष्ट्र में लाडली बहन योजना के तहत बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। राज्य महिला एवं बाल विकास विभाग की जांच में पाया गया कि 14,298 पुरुषों ने महिला बनकर योजना में नामांकन कराया और ₹1500 मासिक नकद लाभ के रूप में लगभग ₹21.44 करोड़ का सरकारी पैसा हड़प लिया।

ladki Bahin Yojna

लाडकी बहीण योजना (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया )

महाराष्ट्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां 14 हजार पुरुषों ने महिला बनकर सरकारी खजाने को चूना लगा दिया है। चौंकिए मत, 14 हजार पुरुषों ने महिला बनकर सरकारी पैसा लिया है। इस जानकारी के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। इस तरह सरकारी खजाने को 21 करोड़ से अधिक का चूना लगाया गया है।

विज्ञापन

महाराष्ट्र में लाडकी बहीण योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत हर महीने ₹1500 का भुगतान महिलाओं को दिया जाता है। हालांकि चौंकाने वाली बात यह है कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए 14 हजार पुरुष महिला बन गए। 14,298 पुरुषों ने धोखाधड़ी करके 10 महीने तक सीधे नकद लाभ प्राप्त किया और सरकारी खजाने को 21.44 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया।

विज्ञापन

क्या है लाडकी बहीण योजना?

माना जाता है कि लाडकी बहीण योजना महायुति गठबंधन को चुनाव जीतने और सत्ता में आने में मददगार साबित हुई थी। इस योजना के तहत 21 से 65 वर्ष की निम्न आय वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये प्रति महीना देने का वादा किया गया था। हालांकि अब पुरुष महिला बनकर इस सूची में शामिल हो गए और हर महीने सरकारी खजाने को चूना लगाने लगे।

हालांकि इससे पहले भी कई अपात्र महिलाओं ने इस योजना का लाभ उठाया था, जिन्हें सूची से बाहर कर दिया गया था। राज्य महिला एवं बाल विकास विभाग की जांच में पाया गया कि 14,298 पुरुषों ने अपनी गलत पहचान बताकर नामांकन कराया था। अब उनके बैंक खातों को बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार इस योजना के तहत 2.4 करोड़ लोगों को हर महीने 1500 रुपये देती है और इसका कुल खर्च लगभग 3700 करोड़ रुपये आता है। हालांकि पिछले 12 महीनों में लाखों अयोग्य लाभार्थियों ने सरकार को हजारों करोड़ रुपये का चूना लगाया है, जिससे सरकार को ₹1,640 करोड़ का नुकसान हुआ है। फरवरी में जब यह योजना लागू की गई थी, तब महिला एवं बाल विकास विभाग ने कहा था कि लगभग 5,00,000 लाभार्थियों को योजना से बाहर कर दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ