News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Who is NCP leader Rohini Khadse? लड़कियां…, नशा और पैसा! पुणे में पुलिस ने एक अपार्टमेंट में रेव पार्टी करते पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर को हिरासत में लिया है। प्रांजल रोहिणी खांडसे (Rohini Khadse-Khewalkar) के पति हैं। दरसअल, रोहिणी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) की एक प्रमुख महिला नेता हैं और इस समय महाराष्ट्र में पार्टी की महिला शाखा की अध्यक्ष भी हैं।
यहां बता दें कि रोहिणी के पिता एकनाथ खडसे महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा नाम हैं। वे एनसीपी (एसपी) से पहले बीजेपी में रहे थे। उधर, पुणे पुलिस ने रविवार तड़के खराडी इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। जिसके बाद प्रांजल समेत सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के आलाअधिकारियों के अनुसार आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में नशीला पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती सामान बरामद हुआ है।
नाकाने कांदा सोलणाऱ्या ताईचा नवरा रेव्ह पार्टीत रंगे हात पोलिसांच्या ताब्यात अडकला. खडसे साहेबांनी राजकारणातून संन्यास घ्यावा माझं वैयक्तिक मत आहे. कुटुंब उद्धवस्त होत आहे तरीही यांची काही महत्वकांक्षा काही संपत नाही.@RohiniKhadse
जे अकाउंट तुमचं ओरिजिनल चालू असेल त्या अकाउंट… pic.twitter.com/pJj03SYA4l— Prakash Gade (@PrakashGade13) July 27, 2025
पुणे मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोहिणी खडसे का जन्म महाराष्ट्र के जलगांव में हुआ था। वह शुरू से ही पढ़ाई में काफी तेज थीं। उन्होंने पुणे विश्वविद्यालय के आईएलएस लॉ कॉलेज से एलएलएम (2013-14) और मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से एलएलबी (2009) की डिग्री हासिल की है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार साल 2019 में उन्होंने मुक्ताईनगर विधानसभा क्षेत्र से एनसीपी से चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गई थीं।
रोहिणी खडसे पेशे से वकील हैं और उनके पति प्रांजल खेवलकर डॉक्टर हैं। पुणे पुलिस के अनुसार रेव पार्टी करने के आरोप में प्रांजल समेत कुल सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। मौके से बड़ी संख्या में नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार जांच के बाद मामले में FIR दर्ज की जाएगी। पकड़े गए लोगों में 2 लड़कियां भी शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सभी से पूछताछ कर ये पता लगाया जा रहा है कि ये लोग नशीला पदार्थ कहां से लाए थे।
ये भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर 12 साल बाद मातोश्री पहुंचे राज, गले लगकर दी बधाई, साथ फोटो भी खिंचवाई
न्यूज 24 पर पढ़ें मुंबई, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।