Maharashtra Politics: अजित पवार ने रविवार को पांचवीं बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अजित पवार के नाम सबसे लंबे समय तक राज्य के उपमुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड है। इसके साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के पास सबसे लंबे समय तक राज्य के उपमुख्यमंत्री का पद रहा है। अजित पवार के बाद एनसीपी के छगन भुजबल तीन बार राज्य के उपमुख्यमंत्री रहे हैं। अब तक राज्य को कुल 15 उपमुख्यमंत्री मिल चुके हैं।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में ‘सियासी भूकंप’; डिप्टी सीएम बने अजित पवार, मुख्यमंत्री शिंदे बोले- राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार
राज्य के अब तक के उपमुख्यमंत्रियों की पूरी लिस्ट…
1- नाशिकराव तिरपुडे (कांग्रेस)- 5 मार्च 1978 से 18 जुलाई 1978। इस दौरान मुख्यमंत्री वसंतदादा पाटिल थे।
2- सुंदरराव सोलंके (कांग्रेस)- 18 जुलाई 1978 से 17 फरवरी 1980। इस दौरान मुख्यमंत्री शरद पवार थे।
3- राम राव आदिक (कांग्रेस)- 2 फरवरी 1983 से 5 मार्च 1985। इस दौरान मुख्यमंत्री वसंतदादा पाटिल थे।
4- गोपीनाथ मुंडे (भाजपा)- 14 मार्च 1995 से 18 अक्टूबर 1999। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर जोशी थे।
5- छगन भुजबल (राष्ट्रवादी कांग्रेस)- 18 अक्टूबर 1999 से 23 दिसंबर 2003। इस दौरान मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख और सुशील कुमार शिंदे थे।
6- विजय सिंह मोहिते पाटिल (राष्ट्रवादी कांग्रेस)- 25 दिसंबर 2003 से 1 नवंबर 2004। इस दौरान मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे थे।
7- आरआर पाटिल (राष्ट्रवादी कांग्रेस)- 1 नवंबर 2004 से 8 दिसंबर 2008। इस दौरान मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख थे।
8- छगन भुजबल (राष्ट्रवादी कांग्रेस)- 8 दिसंबर 2008 से 7 नवंबर 2009। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण थे।
9- छगन भुजबल (राष्ट्रवादी कांग्रेस)- 7 नवंबर 2009 से 11 नवंबर 2010। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण थे।
10- अजित पवार (राष्ट्रवादी कांग्रेस)- 11 नवंबर 2010 से 25 सितंबर 2012। इस दौरान मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण थे।
11- अजित पवार (राष्ट्रवादी कांग्रेस)- 7 दिसंबर 2012 से 28 सितंबर 2014। इस दौरान मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण थे।
12- अजीत पवार (राष्ट्रवादी कांग्रेस)- 23 नवंबर 2019 से 26 नवंबर 2019। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस थे।
13- अजीत पवार (राष्ट्रवादी कांग्रेस)- 30 दिसंबर 2019 से 29 सितंबर 2022। इस दौरान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे थे।
14- देवेन्द्र फड़णवीस (भाजपा)- 30 जून 2022 से अब तक। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हैं।
15- अजित पवार (राष्ट्रवादी कांग्रेस)- 2 जुलाई 2023 से। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
1 day ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
2 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
3 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
4 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
4 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
4 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
5 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
5 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
5 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines