हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'बेटे को कंधा देना पड़ा', केतन अग्रवाल के पिता का दर्द छलका, मित्तल परिवार पर उठाए सवाल

ketan agrawal murder case Update: लोहगढ़ के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में पिता विशाल अग्रवाल का दर्द छलका. भावुक पिता ने पुलिस जांच पर भरोसा जताते हुए मित्तल परिवार पर गंभीर सवाल उठाए. जानिए निष्पक्ष न्याय के लिए उन्होंने पीएम मोदी को पत्र में क्या लिखा.

विज्ञापन

ketan agrawal murder case Update: लोहगड में हुए केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़ आया है. केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए नरेंद्र मित्तल और रेणू मित्तल से भी पूछताछ करने की अपील की है. पत्रकारों से बात करते हुए विशाल अग्रवाल अपने आंसू नहीं रोक पाए. उन्होंने भावुक होकर कहा, “मेरे पिता पहले ही चले गए थे और अब मेरा जवान बेटा भी चला गया. हमारे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मैं अपने घर में बहू लाने की खुशियां देख रहा था, लेकिन आज स्थिति यह है कि मेरा बेटा ही नहीं रहा. मुझे उम्मीद थी कि वह बुढ़ापे में मेरी अर्थी को कंधा देगा, लेकिन किस्मत का खेल देखिए कि मुझे ही अपने बेटे को कंधा देना पड़ा.”

‘एक महीने में बेटा और पिता दोनों को खो दिया’, केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा अपडेट

रिश्तेदारों पर उठाए सवाल

विशाल अग्रवाल ने खुलासा किया कि शुरुआत में नरेंद्र मित्तल ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराने की कोशिश की थी. उन्होंने कहा, “नरेंद्र मित्तल हमारे करीबी रिश्तेदार हैं और मैं उन्हें मामा कहता हूं. शुरुआत में उन्होंने कहा था कि ‘उसे हमारी बेटी समझकर मामला खत्म कर दीजिए’, लेकिन उसके बाद उन्होंने कोई संपर्क नहीं किया. समझ नहीं आता कि अपनों ने ही हमारे साथ ऐसा क्यों किया.” विशाल अग्रवाल ने कहा, “मित्तल हमारे करीबी रिश्तेदार हैं. मैं उन्हें मामा कहकर बुलाता हूं. वह मेरी मां के भाई लगते हैं. ऐसे में उन्होंने हमारे साथ ऐसा क्यों किया, यह सवाल हमारे मन में है.” केतन और सिया के रिश्ते पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि दोनों का रिश्ता नया था और केतन अक्सर बताता था कि छोटी-छोटी बातों पर सिया उससे नाराज हो जाती थी.

विज्ञापन

केतन अग्रवाल के मां-बाप को बड़ा झटका, जवान पोते की मौत के सदमे में दादा ने तोड़ा दम, अस्पलात में ली आखिरी सांस

निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

विशाल अग्रवाल ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है. उन्होंने कहा, “मुझे भरोसा है कि पुलिस सही जांच करेगी और मेरे बेटे को न्याय मिलेगा. इस मामले में जो भी दोषी होंगे, उन्हें जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए.” नरेंद्र मित्तल के बारे में अधिक बोलने से इनकार करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे जो कुछ कहना था, वह मैंने पुलिस को बता दिया है. इस मामले का पूरा सच जल्द सामने आएगा.” उन्होंने यह भी दावा किया कि केतन की मौत के सदमे में उनके पिता का भी निधन हो गया. समाज से अपील करते हुए विशाल अग्रवाल ने कहा, “अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दीजिए, ताकि भविष्य में किसी दूसरे केतन की हत्या न हो.”

विज्ञापन

सिया गोयल के नए ‘सच’ का खुलासा, केतन अग्रवाल की हत्या से जुड़ा अहम सुराग मिला, अब पुलिस उठाएगी ये बड़ा कदम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola