केतन अग्रवाल के मां-बाप को बड़ा झटका, जवान पोते की मौत के सदमे में दादा ने तोड़ा दम, अस्पलात में ली आखिरी सांस

Ketan Agrwal Grandfather Died: केतन के बाद उसके दादा की मौत भी हो गई है। जी हां, केतन के दादा ने देररात अस्पताल में आखिरी सांस ली। दो दिन से वे अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। इस तरह केतन के परिवार पर एक बार फि दुखों का पहाड़ टूटा है।

ketan agarwal murder

केतन की हत्या उसकी मंगेतर सिया ने 18 जून को की थी।

जवान बेटे की हत्या के गम में डूबे परिवार पर फिर दुखों का पहाड़ टूटा है। केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल की भी मौत हो गई है। वे जवान पोते का मर्डर होने से सदमे में थे। कुछ महीने पहले उनका दिल का ऑपरेशन हुआ था, लेकिन पिछले कई दिन से उनकी तबीयत खराब थी, क्योंक वे केतन की मौत का दुख बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। 2 दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो पुणे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देररात उन्होंने आखिरी सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे विशाल अग्रवाल की पिता को श्रद्धांजलि

केतन के परिवार के करीबी लोगों ने देवीचंद के निधन की पुष्टि की है। वहीं केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में Miss You Dad लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि वे केतन की हत्या का दर्द बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे, अब पिता की मौत का दर्द कैसे बर्दाश्त नहीं करेंगे? वे टूट गए हैं, पहले जवान बेटा और अब पिता छोड़कर चले गए। केतन की मौत की खबर सुनते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, क्योंकि उन्हें गहरा मानसिक आघात लगा था।

2 दिन पहले ज्यादा बिगड़ गई थी तबीयत

विशाल अग्रवाल ने बताया कि दिल का ऑपरेशन होने के बाद उनकी तबीयत अकसर खराब हो जाती थी। 2 दिन पहले उनकी तबीयत फिर बिगड़ी, लेकिन इस बार उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी और उन्होंने अंतिम सांस ली। केतन की हत्या का मामला अभी जांच के दायरे में है। इस बीच परिवार के मुखिया देवीचंद अग्रवाल के निधन से अग्रवाल परिवार टूट गया है और इस दर्द को सहने की हिम्मत नहीं है।

विज्ञापन

18 जून को हुई थी केतन अग्रवाल की हत्या

बता दें कि गत 18 जून को लोहगढ़ किले से खाई में गिरने से केतन अग्रवाल की मौत हुई थी। केतन की हत्या के आरोप उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके ब्वॉयफ्रेंड चेतन चौधरी पर लगे हैं। दोनों इस समय पुलिस की गिरफ्त में हैं और पुलिस केतन की हत्या के सबूत जुटा रही है। सिया और चेतन ने साजिश के तहत प्लानिंग करके केतन की हत्या की, क्योंकि सिया अपने प्रेमी चेतन से शादी करना चाहती थी, जबकि परिजनों ने उसकी शादी जबरन केतन के साथ तय की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ