केतन अग्रवाल हत्याकांड से जुड़ा एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो 7 मई को आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम का बताया जा रहा है, जिसमें केतन अग्रवाल, उनके माता-पिता और सिया गोयल के माता-पिता एक साथ नजर आ रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक यह वीडियो पुणे में आयोजित एक पारिवारिक समारोह का है. दरअसल वीडियो को इंस्टाग्राम पर इस फंक्शन में परफॉर्म करने आईं मशहूर सिंगर रीतू शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. वीडियो में केतन के पिता विशाल अग्रवाल और सिया गोयल के माता-पिता प्रवीण गोयल और पूजा गोयल एक साथ दिखते हैं. केतन के पिता सिंगर के साथ बॉलीवुड का मशहूर गाना गाना गा रहे हैं, “बस आज की रात है जिंदगी, कल हम कहां तुम कहां…” महज एक महीने बाद ही इस गीत के बोल सही साबित हो गए.
वहीं, वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि ‘उन्हें अग्रवाल परिवार के कई पारिवारिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने का अवसर मिला है. उन्होंने लिखा कि दोनों परिवार उस समय बेहद खुश नजर आ रहे थे.’
पोस्ट में गायिका ने केतन को एक अच्छा और संस्कारी लड़का बताते हुए लिखा कि ‘उसके साथ ऐसा नहीं होना चाहिए था. उन्होंने सिया के कथित कृत्य पर दुख जताते हुए अंत में “जस्टिस फॉर केतन” की मांग भी की है.’ यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Ketan Agarwal Murder Case: कौन है डेंटिस्ट डॉ. मुस्कान सोनी? केतन अग्रवाल की मौत का मज़ाक उड़ाने पर सस्पेंड
सिंगर ने बयां किया दर्द
वीडियो शेयर करते हुए सिंगर रीतू शर्मा ने केतन की हत्या पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, “7 मई को हमने इनके परिवार में प्रोग्राम किया था, जहां सब बेहद खुश थे। मैंने केतन को अपनी आंखों से देखा था, वह बेहद मासूम बच्चा था। किसे पता था कि उसके साथ ऐसा होगा? सिया को उसके किए की सजा मिलनी चाहिए। किसी को नापसंद करने का मतलब यह नहीं कि आप उसकी जान ले लें। उसने अपने माता-पिता की बदनामी के डर से बॉयफ्रेंड संग भागने के बजाय केतन को मार डाला? पर केतन के मां बाप का क्या? यहीं नहीं सिंगर ने सिया को भी उसी किले से धक्का देने की मांग कर दी, जहां से सिया ने केतन को धकेला था।
चेतन चौधरी को लोहागढ़ किले पर लेकर पहुंची पुलिस
वहीं, केतन अग्रवाल हत्या मामले के मुख्य आरोपी चेतन चौधरी को कड़ी सुरक्षा के बीच लोहागढ़ किले पर लाया गया, जहां पुलिस ने करीब तीन घंटे तक पूरे घटनाक्रम का क्राइम सीन रिक्रिएट किया. इस दौरान जांच टीम ने वारदात के हर चरण को दोबारा समझने की कोशिश की और यह परखा कि घटना को किस तरह अंजाम दिया गया था.
जांच के दौरान पुलिस अपने साथ एक डमी पुतला भी लेकर पहुंची. पुलिस ने चेतन से घटनास्थल पर वही पूरा घटनाक्रम दोहराने को कहा, जैसा उसने पूछताछ में बताया था. वारदात के दौरान पीड़ित को किस जगह खड़ा किया गया, किस दिशा में धक्का दिया गया और वह किस स्थान से नीचे गिरा, इन सभी पहलुओं को डमी पुतले की मदद से दोबारा जांचा गया. पुलिस ने डमी को उसी स्थान से नीचे फेंककर यह समझने की कोशिश की कि घटना के समय परिस्थितियां कैसी रही होंगी.
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चेतन चौधरी का गेट एनालिसिस भी किया. जांच अधिकारियों ने यह देखा कि चेतन की चलने की शैली, शरीर की गतिविधियां और घटनास्थल पर उसकी मूवमेंट उन तकनीकी और डिजिटल साक्ष्यों से मेल खाती हैं या नहीं, जो अब तक जांच में सामने आए हैं.
गूगल सर्च हिस्ट्री से बढ़ा शक
पुलिस जांच के दौरान केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल के मोबाइल फोन की जांच की गई. अधिकारियों के मुताबिक, मोबाइल की गूगल सर्च हिस्ट्री में ऐसे कई सवाल और खोज सामने आए हैं, जो किसी हत्या को दुर्घटना जैसा दिखाने से जुड़े थे. बताया जा रहा है कि ये सर्च केतन की मौत से कुछ दिन पहले किए गए थे. जांच एजेंसियों का मानना है कि यह जानकारी केस में अहम भूमिका निभा सकती है. इसी वजह से डिजिटल रिकॉर्ड्स को काफी ध्यान से खंगाला जा रहा है.
कैसे हुई थी केतन अग्रवाल की मौत?
26 वर्षीय केतन अग्रवाल अपने परिवार के रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े हुए थे. 18 जून को वह पुणे के मशहूर लोहागढ़ किले पर गए थे. वहीं करीब 400 फीट गहरी खाई में गिरने से उनकी मौत हो गई. घटना के तुरंत बाद सिया गोयल ने पुलिस को बताया था कि तेज हवा के बीच फोटो खिंचवाते समय केतन का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गए. इसी बयान के आधार पर पुलिस ने पहले दुर्घटना का मामला दर्ज किया था. लेकिन बाद में जांच के दौरान कई सवाल खड़े होने लगे.
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
18 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines