Ketan Agarwal Murder Case: कौन है डेंटिस्ट डॉ. मुस्कान सोनी? केतन अग्रवाल की मौत का मज़ाक उड़ाने पर सस्पेंड

केतन अग्रवाल हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करने वाली डेंटिस्ट डॉ. मुस्कान सोनी अचानक सुर्खियों में हैं। ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड सर्जन्स एसोसिएशन (AIDSA) ने उन पर 5 साल का कड़ा प्रतिबंध लगा दिया है। जानिए संगठन में क्या था उनका पद और क्यों हुई यह बड़ी कार्रवाई।

Ketan Agarwal Murder Case, Dentist Dr Muskan Soni Suspended, Siya Goyal Chetan Chaudhary, Lohagad Fort Murder, Ketan Agarwal Instagram Story Controversy, AIDSA Action Muskan Soni

Ketan Agarwal Murder Case: महाराष्ट्र के हाई-प्रोफाइल केतन अग्रवाल मर्डर केस के बीच एक और नाम सोशल मीडिया से लेकर खबरों तक तेजी से चर्चा में आ गया है— डॉ. मुस्कान सोनी। डॉ. मुस्कान सोनी पेशे से एक महिला डेंटिस्ट हैं, जो दंत चिकित्सकों और छात्रों के एक बड़े राष्ट्रीय संगठन ‘ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड सर्जन्स एसोसिएशन’ (AIDSA) से जुड़ी हुई थीं। संगठन में डॉ. मुस्कान सोनी के पास एक बड़ी जिम्मेदारी थी। उन्हें 5 जुलाई 2025 को जारी एक नियुक्ति आदेश (Ref. No. AIDSA/2025/3147) के तहत AIDSA मध्य प्रदेश इकाई का ट्रेजरर (कोषाध्यक्ष) नियुक्त किया गया था। इस पद पर रहते हुए वे राज्य में संगठन के वित्तीय और अन्य महत्वपूर्ण कामकाज संभाल रही थीं।

विज्ञापन

क्यों आईं विवादों में और क्या हुई कार्रवाई?

मशहूर बिजनेसमैन के बेटे केतन अग्रवाल की उनकी मंगेतर और उसके प्रेमी द्वारा की गई कथित हत्या के बाद, डॉ. मुस्कान सोनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी पोस्ट की थी। आरोप है कि इस इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने दिवंगत केतन अग्रवाल की मौत का मजाक उड़ाया और बेहद असंवेदनशील, आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणियां कीं।

विज्ञापन

जैसे ही यह मामला सामने आया, संगठन ने इसे अपने संविधान, कोड ऑफ कंडक्ट (आचार संहिता) और नैतिक मूल्यों का गंभीर उल्लंघन माना। संगठन ने इसे अनुशासनहीनता का बड़ा मामला मानते हुए डॉ. मुस्कान सोनी को तत्काल प्रभाव से 5 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है। इस निलंबन के बाद अब वे 5 सालों तक संगठन के किसी भी पद, जिम्मेदारी, कमेटी या सदस्यता का हिस्सा नहीं रह पाएंगी और न ही किसी आधिकारिक गतिविधि में संगठन का प्रतिनिधित्व कर सकेंगी।

क्या है पूरा मामला?

केतन अग्रवाल और सिया गोयल की सगाई इसी साल फरवरी में हुई थी। सोशल मीडिया पर दोनों एक परफेक्ट कपल दिखते थे, लेकिन अंदर ही अंदर सिया अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन की हत्या की साजिश रच रही थी। 18 जून को लोहगढ़ किले में सिया ने केतन को खाई में धक्का दे दिया और उसकी मां को फोन कर इसे ‘हादसा’ बताया। हालांकि, पुलिस जांच में मंगेतर और उसके प्रेमी का खौफनाक राज खुल गया।

विज्ञापन

मामले की 3 बड़ी बातें जो हैरान करती हैं

मंगेतर सिया गोयल ने 18 जून की हत्या से ठीक 4 दिन पहले भी उसी किले से केतन को गिराने की नाकाम कोशिश की थी। महाराष्ट्र पुलिस अब आरोपियों सिया और चेतन के उदयपुर ट्रैवल इतिहास को खंगाल रही है, ताकि इस पूरी गहरी साजिश के पीछे के मोटिव को डिकोड किया जा सके।

ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड सर्जन्स एसोसिएशन (AIDSA) ने सोशल मीडिया कोड ऑफ कंडक्ट और एथिक्स के उल्लंघन पर ज़ीरो टॉलरेंस दिखाते हुए 5 साल का सबसे लंबा प्रतिबंध लगाया है। अब इसी दर्दनाक मौत पर डेंटिस्ट डॉ. मुस्कान सोनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ ऐसी आपत्तिजनक और मज़ाक उड़ाने वाली बातें लिखीं, जिससे लोगों का गुस्सा भड़क गया। एसोसिएशन ने इसे मेडिकल एथिक्स के खिलाफ मानते हुए डॉ. मुस्कान से सभी अधिकार, कमेटियां और आधिकारिक पद छीन लिए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ