पुणे के हाई-प्रोफाइल केतन अग्रवाल मर्डर केस में हर दिन नए और सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं. 25 वर्षीय बिजनेसमैन केतन की हत्या के मामले में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है. पुलिस अब इस एंगल से जांच कर रही है कि क्या मुख्य आरोपी सिया गोयल ने खुद से अपने मंगेतर की हत्या की या फिर उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने उसे इसके लिए मजबूर और ब्लैकमेल किया था.
‘फर्स्ट मर्डर अटेंप्ट’ से ब्लैकमेल का शक
सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियां इस बात की सख्ती से पड़ताल कर रही हैं कि क्या प्रेमी चेतन चौधरी ने सिया के साथ अपनी पुरानी कॉल रिकॉर्डिंग्स और प्राइवेट मैसेजेस का इस्तेमाल कर उसे ब्लैकमेल किया था? शक है कि चेतन ने सिया को धमकी दी थी कि अगर उसने केतन को रास्ते से हटाने के प्लान में साथ नहीं दिया, तो वह उनके रिश्ते का सच रसूखदार अग्रवाल परिवार के सामने ला देगा.
यह भी पढ़ें : ‘मुझे पसंद है…’, केतन संग शादी फिक्स होने से पहले पैरेंट्स से क्या बोली थी सिया? माता-पिता ने किया खुलासा
इतना ही नहीं, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या चेतन ने मई महीने में केतन की हत्या की पहली नाकाम कोशिश में सिया की भूमिका का खुलासा करने की धमकी देकर उसे इस खौफनाक साजिश से पीछे हटने नहीं दिया.
फरार होने का प्लान मर्डर में क्यों बदला?
शुरुआती जांच में सामने आया है कि चेतन पहले सिया के साथ भागने का प्लान बना रहा था, लेकिन बाद में उसने केतन को जान से मारने की साजिश रच डाली. पुलिस को शक है कि अग्रवाल परिवार की अथाह संपत्ति, सोशल स्टेटस और सिया के जरिए भविष्य में मिलने वाले पैसों के लालच में आकर चेतन ने अपना इरादा बदल दिया.
यह भी पढ़ें : सिया और चेतन ने Youtube से ढूंढा था लोहगढ़ किले का ‘डेथ पॉइंट’; कैफे में बनाया प्लान! CCTV वीडियो से खुला राज
सिया के बैंक खातों का ऑडिट
पुलिस अब सिया के बैंक खातों का फोरेंसिक ऑडिट कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, जांच की जा रही है कि क्या सिया अपने मंगेतर की रेकी करने, कपड़े खरीदने और मर्डर लॉजिस्टिक्स के लिए चेतन को गुपचुप तरीके से बड़ी रकम ट्रांसफर कर रही थी? पुलिस इस बात को भी वेरिफाई कर रही है कि क्या चेतन ने पहली नाकाम कोशिश का राज छुपाने के बदले बड़ी रकम मांगी थी, या सिया ने रास्ते से हटने के बाद अपने परिवार के पैसों से चेतन को एक फिक्स मंथली अलाउंस या एकमुश्त मोटी रकम देने का वादा किया था. वारदात से कुछ दिन पहले सिया द्वारा किए गए कैश विड्रॉल को भी ट्रैक किया जा रहा है.
‘प्लान C’ का खौफनाक खुलासा
जांच में पता चला है कि लोहगढ़ किले में केतन को धकेलने से पहले भी एक कोशिश हुई थी. 14 जून को सिया केतन को किले पर ले गई थी और उसने केतन को धक्का दिया, लेकिन केतन एक झाड़ी पकड़कर लटक गया और बच गया. अपनी चोरी पकड़े जाने के डर से सिया ने तुरंत नाटक रचा और चिल्लाने लगी कि वहां ‘सांप’ आ गया है, और फिर वह केतन से लिपट गई. इसके बाद उसने दोबारा केतन को चलने के लिए राजी किया, लेकिन इस बार अपने प्रेमी चेतन को भी बुला लिया और दोनों ने मिलकर केतन को पीछे से गहरी खाई में धकेल दिया. पुलिस के हाथ लगे केस फाइलों से यह भी पता चला है कि अगर वे लोहगढ़ किले में नाकाम रहते, तो उन्होंने एक ‘प्लान C’ भी तैयार रखा था.
यह भी पढ़ें : सिया गोयल से जुड़े 5 नए चौंकाने वाले खुलासे, लोहागढ़ में ही क्यों किया केतन अग्रवाल का मर्डर? पढ़ें अबतक के अपडेट्स
आमने-सामने पूछताछ में एक-दूसरे पर मढ़ा दोष
शुरुआत में केतन की मौत को तेज हवाओं के कारण फोटो लेते समय हुआ एक हादसा माना जा रहा था. लेकिन केतन की मौत के बाद भी सिया के व्यवहार में कोई गम या पछतावा न दिखने पर पुलिस का शक गहराया, जिसके बाद दोनों की गिरफ्तारी हुई. गुरुवार को पुलिस ने सिया और चेतन को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की. इस दौरान दोनों आरोपी आपस में ही भिड़ गए और इस पूरी खौफनाक साजिश का मास्टरमाइंड होने का आरोप एक-दूसरे पर लगाने लगे. फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और मामले की गहनता से तफ्तीश जारी है.
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
15 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines