बिजनेसमैन केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुणे पुलिस ने तीसरे आरोपी को धर-दबोचा है. केतन की हत्या के मामले में उनकी मंगेतर सिया गोयल और बॉयफ्रैंड चेतन चौधरी को आरोपी माना गया था. पुलिस ने अब चेतन चौधरी के क्लासमेट रितेश हिंगे को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि उन्हें पहले से ही केतन के मर्डर के बारे में सबकुछ पता था. रितेश हिंगे को 12 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है और उन्हें केतन की हत्या के मामले में सह-आरोपी बनाया जाएगा.
ये भी पढ़ें: ‘बेटे को कंधा देना पड़ा’, केतन अग्रवाल के पिता का दर्द छलका, मित्तल परिवार पर उठाए सवाल
क्या था प्लान?
सूत्रों के मुताबिक, 18 जून को लोहगढ़ किले में केतन की हत्या को अंजाम देने से पहले चेतन और सिया ने रितेश हिंगे के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी. खबरें ये भी हैं कि हत्या के दिन सिया और चेतन ने हिंगे को लोहगढ़ साथ चलने के लिए कई बार कहा था, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया. पुलिस का कहना है कि हिंगे को केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग मालूम थी और वो मर्डर के बाद तुरंत चेतन अग्रवाल से मिला था और लगातार सिया के संपर्क में भी था. पुलिस ने जब चेतन का फोन खंगाला तो उन्हें रितेश के बारे में जानकारी मिली.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
रितेश महाराष्ट्र के बीड जिले का रहने वाला है और पुणे में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है. जानकारी के मुताबिक, वो मई के आखिरी हफ्ते से ही चेतन के टच में था. पुलिस अब रितेश को कस्टडी में लेकर ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसे केतन मर्डर केस के बारे में कितनी जानकारी थी और इस पूरे मामले की साजिश में उसका कितना हाथ था. आपको बता दें कि सिया गोयलने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल को अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया. दोनों ने 18 जून 2026 को पुणे के पास लोहगढ़ किले से केतन को खाई में धक्का देकर मारा. पुणे के रहने वाले सिया और केतन की सगाई फरवरी 2026 में हुई थी और नवंबर 2026 में जयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग होने वाली थी, लेकिन सिया शादी नहीं करना चाहती थी, क्योंकि वो चेतन से शादी करना चाहती थी और केतन उनके रिश्ते में रोड़ा बन रहा था, इसलिए उसे मार दिया.
ये भी पढ़ें: सिया अग्रवाल के पिता पर चला प्रशासन का डंडा, FDA ने जब्त किया 8 लाख का सामान; दुकान पर चिपकाया नोटिस
संबंधित खबरें
'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', मुंबई में SIR को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव और राज ठाकरे का गर्जना मार्च
1 hr ago'लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
19 hrs agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
1 day ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
1 day agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
2 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
2 days agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
2 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
3 days ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
4 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines