महाराष्ट्र में पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल के परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बुधवार को गोयल परिवार द्वारा संचालित मसाला और सूखे मेवों की दुकान को नियमों के गंभीर उल्लंघन का नोटिस भेजा है. साथ ही FDA ने दुकान को तुरंत बंद करने का निर्देश जारी किया है.
FDA ने की सिया गोयल की दुकान पर कार्रवाई
अधिकारियों के मुताबिक, 'मेसर्स बीजी गोयल एंड कंपनी' नाम से संचालित इस दुकान पर FDA की टीम ने निरीक्षण किया. जांच के दौरान 'संत' और 'साधु' ब्रांड की हल्दी पाउडर, तिल तथा सोयाबीन वडियों के नमूने लिए गए. इन उत्पादों पर लेबलिंग संबंधी गंभीर कमियां पाई गईं और मिलावट के संदेह में करीब 8.14 लाख रुपये मूल्य का 4,172 किलोग्राम सामान जब्त कर लिया गया.
दुकान को तुरंत बंद करने का थमाया नोटिस
एफडीए ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत दुकान को तुरंत बंद करने का नोटिस जारी किया है. बता दें कि सिया का परिवार दुकान के लाइसेंस में भी जरूरी सुधार नहीं कर पाया था. इन्हीं आधारों पर दुकान के खिलाफ यह सख्त कदम उठाया गया है. यह दुकान फिलहाल जेल में बंद सिया गोयल के परिवार की है. घटना के बाद परिवार पहले से ही मानसिक और सामाजिक दबाव में था, अब उन पर आर्थिक संकट भी मंडरा रहा है.
यह भी पढ़ें- क्या है पुरुष आयोग और किसने उठाई इसकी मांग? चर्चा में कब आया था पहली बार, कमीशन के गठन में क्या हैं अड़चनें
दोनों की न्यायिक हिरासत आज हो रही खत्म
3 जुलाई को अदालत ने सिया गोयल और चेतन चौधरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था, जो 16 जुलाई यानी आज गुरुवार को खत्म हो रही है. अभियोजन पक्ष की अतिरिक्त पुलिस हिरासत की मांग को अदालत ने पहले ही खारिज कर दिया था.
केतन अग्रवाल मर्डर केस
गौरतलब है कि सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी पर आरोप है कि 18 जून को पुणे जिले के लोहागढ़ किले की चढ़ाई के दौरान दोनों ने सिया के मंगेतर केतन अग्रवाल को खाई में धकेल दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी. मामले में पुलिस जांच के दौरान दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन से कोड में की गई बातचीत भी मिली है जो जांच का अहम हिस्सा है.
महाराष्ट्र में पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल के परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बुधवार को गोयल परिवार द्वारा संचालित मसाला और सूखे मेवों की दुकान को नियमों के गंभीर उल्लंघन का नोटिस भेजा है. साथ ही FDA ने दुकान को तुरंत बंद करने का निर्देश जारी किया है.
FDA ने की सिया गोयल की दुकान पर कार्रवाई
अधिकारियों के मुताबिक, ‘मेसर्स बीजी गोयल एंड कंपनी’ नाम से संचालित इस दुकान पर FDA की टीम ने निरीक्षण किया. जांच के दौरान ‘संत’ और ‘साधु’ ब्रांड की हल्दी पाउडर, तिल तथा सोयाबीन वडियों के नमूने लिए गए. इन उत्पादों पर लेबलिंग संबंधी गंभीर कमियां पाई गईं और मिलावट के संदेह में करीब 8.14 लाख रुपये मूल्य का 4,172 किलोग्राम सामान जब्त कर लिया गया.