पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब मृतक के परिवार का दर्द सामने आया है. केतन के माता-पिता ने मीडिया से बातचीत में आरोपियों सिया गोयल और चेतन के लिए फांसी की सजा की मांग की है. उनका कहना है कि उनके 26 वर्षीय बेटे की बिना किसी गलती के हत्या कर दी गई और अब उन्हें सिर्फ न्याय चाहिए. केतन की मां राखी अग्रवाल ने भावुक होते हुए कहा कि वो एक मां हैं और सिया की भी मां है, लेकिन इसके बावजूद वो चाहती हैं कि सिया और चेतन दोनों को मौत की सजा मिले. उन्होंने कहा कि उनके बेटे की जान लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए.
ये भी पढ़ें: Ketan Murder Case: शादी से पहले 3 साल का समय क्यों चाहती थी सिया? पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
केतन के पिता ने क्या कहा?
राखी अग्रवाल ने कहा वो चाहते हैं कि सिया और चेतन दोनों को फांसी की सजा मिले. उन्होंने कहा कि उनके बेटे के साथ जो हुआ, उसके बाद आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. वहीं, केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने भी गहरा दुख जाहिर किया. उन्होंने कहा कि उनका 26 साल का बेटा बिना किसी कारण के उनसे छीन लिया गया. आज तक यह समझ नहीं आया कि आखिर उसकी हत्या क्यों की गई. उन्होंने कहा कि वो सिर्फ एक अपील करना चाहते हैं. केतन अग्रवाल के पिता का कहना है कि उनका बेटा पूरी तरह निर्दोष था, वो उसकी शादी की तैयारी कर रहा था. उन्होंने कहा कि घर में बहू लाने के सपने देख रहा था, लेकिन किस्मत ने उनका बेटा ही छीन लिया.
केतन के पिता ने की न्याय की अपील
विशाल अग्रवाल ने लोगों से अपील की है कि वो न्याय की इस लड़ाई में परिवार का साथ दें ताकि दोषियों को फांसी की सजा मिल सके. उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें पुलिस और कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और जांच एजेंसियों के काम से वो संतुष्ट हैं. उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में जिन लोगों ने उनका साथ दिया, वो उनके आभारी हैं. साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि जब तक आरोपियों को सजा नहीं मिल जाती, तब तक समाज उनका साथ देता रहेगा. गौरतलब है कि पुणे के इस हत्याकांड ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है. पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. मामले में सिया गोयल और सह-आरोपी चेतन को गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच जारी है. पुलिस का दावा है कि हत्या की साजिश पहले से रची गई थी. हालांकि मामले की सुनवाई अदालत में चल रही है और अंतिम फैसला न्यायालय ही सुनाएगा.
ये भी पढ़ें: क्या सिया को नहीं होगी सजा? ‘जुर्म करते किसने देखा…’, केतन मर्डर केस में मंगेतर के वकील का बड़ा दावा
संबंधित खबरें
कौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
19 mins agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
19 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines