Karuna Sharma Big Allegation On Walmik Karad: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे पर उनकी पहली पत्नी करुणा शर्मा ने बड़ आरोप लगाए हैं। करुणा शर्मा ने मीडिया को बताया कि वाल्मीकि कराड ने उनको गलत तरीके से छूआ और मारपीट की। फिलहाल वाल्मीकि कराड संरपच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में जेल में हैं। करुणा के आरोपों से हलचल मच गई है। कलेक्टर के ऑफिस में गुंडों ने मेरी पिटाई की। वाल्मीकि कराड जैसे गुंडे ने एक महिला के साथ मेरी पिटाई की। उसने मुझे गलत तरीके से छुआ था।
करुणा शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा मैं रखैल होती तो 50 करोड़ रुपये का कन्सन्ट्रम कोर्ट में फाइल है। मैं आपको इसकी प्रति दे सकती हूं। उन्होंने कहा कि मैं रखैल नहीं हूं, धनजंय मुंड की पहली पत्नी हूं, यही मेरी लड़ाई थी। करुणा शर्मा ने आगे कहा कि महिलाओं को यह सोचकर चुप नहीं होना चाहिए उसके सामने कितना बड़ा आदमी है। जब मैंने लड़ाई शुरू की तो, मेरे पास पैसे नहीं थे। मेरे पास 7 महीने से घर का किराया देने का पैसा नहीं था।
मुझे दो बार जेल भेजा गया
करुणा ने आरोप लगाया कि मेरी मां का निधन हो गया। मेरी बहन के साथ गलत व्यवहार किया गया। मुझे दो बार जेल भेजा गया। 45 दिनों तक येरवडा जैसी जेलों में रखा गया। कोई मुझसे मिलने नहीं आया। इसके अलावा मुझे 16 दिनों तक बीड जेल में भी रखा गया। करुणा ने कहा कि गुंडे वाल्मीकि कराड ने मेरे गाल पर थप्पड़ मारा। उसने मुझे गलत तरीके से छुआ, इस महाराष्ट्र में कोई ऐसा नहीं करता।
ये भी पढ़ेंः एक करोड़ के लालच में बैंक से निकाले 5 करोड़, मैनेजर को एक गलती ने पहुंचाया जेल
मैं सुसाइड कर लेती
करुणा ने कहा कि मैं सुसाइड कर लेती, लेकिन लोगों ने मुझे मनाया। करुणा ने कहा कि मेरे परिवार में कोई ऐसा नहीं है जो कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया दे। मेरी मां थीं उनका निधन हो गया। एक महिला के ऐसी लड़ाई लड़ना बड़ी मुश्किल है। मैं पिछले 3 सालों से अकेली लड़ रही हूं।
कोर्ट ने मुंडे को दिया झटका
इस बीच अदालत ने करुणा को धनजंय मुंडे की पहली पत्नी मानते हुए हर महीने दो लाख रुपये गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है। इसमें 1 लाख 25 हजार रुपये करुणा शर्मा के लिए और 75 हजार रुपये उनकी बेटी के विवाद होने तक देने का आदेश दिया है।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra: चुनाव से पहले धनंजय मुंडे की बढ़ी मुश्किलें, अंजलि दमानिया ने लगाए आरोप
संबंधित खबरें
पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का आरोप, महाराष्ट्र में डॉक्टर सस्पेंड
21 hrs agoजिस कंपनी के विमान में अजित पवार की मौत, उस वेंचर्स में मिली खामियां
1 day ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
3 days agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
3 days agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
5 days agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
5 days agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
5 days agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
6 days agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
6 days agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines