IT Survey On BBC, Day 2: ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) में बुधवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (IT) का सर्वे जारी है। दूसरे दिन भी BBC के मुंबई और दिल्ली स्थित ऑफिस में IT का सर्वे चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, अधिकारी 2012 से अब तक के अकाउंट्स की जानकारी पता कर रहे हैं।
IT अधिकारियों ने फाइनेंस डिपार्टमेंट के स्टाफ के मोबाइल, लैपटॉप-डेस्कटॉप जब्त कर लिए हैं। कहा जा रहा है कि सर्वे के दौरान IT के अधिकारियों और BBC इंडिया के संपादकों के बीच बहस भी हुई है। BBC दफ़्तरों पर IT की कार्रवाई पर भारतीय Editors Guild ने कहा है कि ये प्रेस संगठनों को डराने के तहत है। ऐसी जांच में सावधानी बरतनी चाहिए।
ऑफिस के अंदर बहस का वीडियो वायरल
दिल्ली और मुंबई स्थित बीबीसी के ऑफिस में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, हालांकि hindi.news24online.com इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में ऑफिस के अंदर चल रही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई के दौरान का माहौल दिख रहा है। वायरल वीडियो को कथित तौर पर दिल्ली वाले ऑफिस का बताया जा रहा है।
वायरल वीडियो में क्या है?
वीडियो में इनकम टैक्स के अधिकारी ऑफिस में एंट्री के लिए पहुंचते हैं तो कर्मचारी वारंट देखने के लिए कहते दिख रहे हैं। आईटी अधिकारी को गुस्से में पहले अपना परिचय देते हुए और फिर लोगों से अपने फोन दूर रखने के लिए कहते हुए देखा जा सकता है। बैकग्राउंड में एक महिला की आवाज सुनाई देती है जो सरकारी अधिकारी से आराम से बात करने और उन पर न चिल्लाने के लिए कहती है।
और पढ़िए – रोडरेज मामले में बाइक सवार की चाकू मारकर हत्या, बस ड्राइवर से हुआ था विवाद
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयकर विभाग के अधिकारियों ने बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों की तलाशी ली और अकाउंट बुक चेक किए। रिपोर्ट में कहा गया है कि सुबह करीब 11-11:30 बजे तलाशी शुरू हुई और कुछ कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।
बता दें कि ब्रॉडकास्टर की ओर से 2002 के गुजरात दंगों को लेकर दो पार्ट में डॉक्यूमेंट्री जारी करने के कुछ दिनों बाद ये कार्रवाई हुई है। वहीं, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने कहा कि विभाग कंपनी के कारोबार संचालन और उसकी भारतीय इकाई से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहा है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', मुंबई में SIR को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव और राज ठाकरे का गर्जना मार्च
13 hrs ago'लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
1 day agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
2 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
2 days agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
2 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
3 days agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
3 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
3 days ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
4 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines