इंद्रजीत सिंह, मुंबई: आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) के महाराष्ट्र मॉड्यूल केस में बड़ा खुलासा हुआ है। आतंक निरोधी दस्ता (ATS) के सूत्रों के मुताबिक, मामले में गिरफ्तार किए गए आतंकियों ने 15 अगस्त को धमाके की साजिश रची थी। आतंकियों ने धमाके के लिए पुणे और सतारा के जंगलों में ब्लास्ट का ट्रायल भी किया था।
बता दें कि महाराष्ट्र मॉड्यूल केस में शुक्रवार को पांचवीं गिरफ्तारी की गई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पुणे से 43 साल के डॉक्टर अदनान अली सरकार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से ISIS से जुड़े कागज़ात और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले हैं। बता दें कि इस केस में NIA पहले मुंबई, पुणे और ठाणे से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
NIA सूत्रों के मुताबिक, ये सभी स्लीपर सेल से जुड़े थे और बकायदा आतंकी संगठन ISIS के लिए युवाओं की भर्ती कर रहे थे। उधर, पुणे पुलिस ने जिन दो आतंकियों मोहम्मद यूनुस खान और मोहम्मद याकूब साकी को गिरफ्तार किया था, उनके मददगार को भी ATS ने दबोचा है।
और पढ़िए – सोमलिया में अमेरिकी सैनिकों की कार्रवाई, IS के टॉप अफसर समेत 11 आतंकियों को मार गिराया
15 अगस्त को ब्लास्ट की बनाई थी योजना
इसके अलावा एटीएस ने रत्नागिरी से भी इस केस में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। ये सभी ISIS के सहयोगी संगठन सुफा से जुड़े थे। ATS सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए आतंकियों ने 15 अगस्त पर ब्लास्ट की योजना बनाई थी और इसके लिए पुणे, सतारा के जंगलों में ब्लास्ट का ट्रायल भी किया था।
2014 से जांच एजेंसियों के रडार पर था डॉक्टर अदनान
पुणे से गिरफ्तार किया गया अदनान सरकार MBBS, MD डॉक्टर है जिसका पुणे के कोंढवा इलाके में क्लिनिक है। 2014 से वह आतंकी संगठनों के प्रभाव में था। आतंकी संगठन के संपर्क में आने के बाद से ही डॉक्टर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया था। आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस), एनआईए ने डॉक्टर से पहले भी पूछताछ की थी।
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
3 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
3 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
4 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines