IPS Officer Husband Fraud Mumbai: मुंबई से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आईपीएस अधिकारी के पति ने मकान दिलाने के नाम लोगों से 25 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध यूनिट में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस की एक टीम ने इस संबंध में कोलाबा स्थित अधिकारी के आवास पर तलाशी भी ली। आईपीएस अधिकारी के पति का नाम पुरुषोत्तम प्रभाकर चव्हाण है।
एफआईआर के अनुसार आईपीएस अधिकारी के पति पर दादर, ठाणे, परेल और पुणे में प्लाॅट और घर बेचने के बहाने 20 लोगों से 24 करोड़ 78 लाख रुपये की ठगी की। इसके लिए सरकारी ऑफिसों में उन्होंने अपने रसूख का इस्तेमाल किया और लोगों को रियायती दरों पर खरीददारी का झांसा दिया। ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद शुरुआती जांच की। चव्हाण के अलावा एफआईआर में कुछ और लोगों के नाम भी शामिल है। इनमें प्रसाद देसाई, संजय पाटिल, गणेश पाटिल, दीपक मोरे, गोविंद सांवत, एनडी निर्मले, यशवंत पवार और शंशाक लिमये का नाम शामिल हैं। इन लोगों ने चव्हाण की जाली दस्तावेज बनाने में मदद की।
ये भी पढ़ेंः Washim: चलती बस का अचानक टायर हुआ जाम, भड़की आग, इस तरह बची लोगों की जान
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
मामले का खुलासा तब हुआ 57 वर्षीय व्यवसायी केदार देगवेकर ने धोखाधड़ी को लेकर शिकायत की थी। वे 2019 से चव्हाण को जानते थे। एफआईआर के अनुसार चव्हाण ने धोखे से दूसरे आरोपियों के खातों से धन अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। वह मंत्रालय और अन्य सरकारी विभागों में अपने प्रभाव का इस्तेमाल करता रहा। शिकायतकर्ता ने बताया कि चव्हाण ने हमसे पैसे मांगे और कहा कि वह संबंधित फिस में जमा करा देगा। इसके सरकारी कोटे से आवंटन की प्रकिया पूरी हो जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Passport के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी? मुंबई पुलिस ने बताया कैसे होगा पुलिस वेरिफिकेशन?
संबंधित खबरें
धारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
12 hrs ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
13 hrs agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
21 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
1 day agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
1 day ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
1 day ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
2 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
2 days agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
2 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines