हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मुंबई से दिल्ली आ रही Indigo की फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, IGI एयरपोर्ट पर अलर्ट

Bomb Threat To Indigo Flight: मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. दिल्ली एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा के बाद इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. वहीं, सिक्योरिटी फोर्स भी धमकी भेजने वालों का पता लगा रही है.

विज्ञापन

Bomb Threat To Indigo Flight: मुंबई से दिल्ली आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. एयरलाइन और एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत अलर्ट जारी कर सिक्योरिटी बढ़ाई है. यह धमकी फ्लाइट नंबर 6E 762 को थी जिसमें लगभग 200 यात्रि सवार थे. सूत्रों से आई रिपोर्ट के मुताबिक, बम की धमकी मिलने के तुरंत बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई है.

Indigo ने क्या जानकारी दी?

इंडिगो के प्रवक्ता ने सुबह करीब 7:30 बजे हुई इस घटना पर अपनी प्रतक्रिया देते हुए कहा कि-“30 सितंबर 2025 को मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की उड़ान 6E 762 में सुरक्षा संबंधी खतरा देखा गया. स्थापित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, हमने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया और विमान को परिचालन के लिए मंजूरी देने से पहले आवश्यक सुरक्षा जांच करने में उनका पूरा सहयोग किया.”

ये भी पढ़ें-छात्रा के परिजनों को धमकी देने वाला चैतन्यानंद का करीबी गिरफ्तार, किए चौंकाने वाले खुलासे

विज्ञापन

दिल्ली में बार-बार आ रही ऐसी धमकियां

पिछले कुछ समय से लगातार दिल्ली में कभी स्कूलों को तो कभी कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही है. हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट को भी यह धमकी मिली थी. कुछ महीने पहले अस्पताल और एयरपोर्ट को बॉम्ब थ्रेट दिया गया था.

एक बार फिर अफवाह

हालांकि, राजधानी समेत NCR में मिली ऐसी धमकियां हर बार झूठी और अफवाह निकलती है. मगर सुरक्षा एजेंसियों समय पर अलर्ट हो जाती हैं और इन धमकियों का पता लगाने में जुट जाती है. इस बार भी धमकी भेजने वालों का पता नहीं लगा है जिससे यह धमकी भी अफवाह में तबदील हो गई है. हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां अभी भी जांच पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-तमिलनाडु भगदड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अफवाह फैलाने पर बीजेपी और टीवीके के 3 लोग गिरफ्तार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola