तमिलनाडु भगदड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अफवाह फैलाने पर बीजेपी और टीवीके के 3 लोग गिरफ्तार

तमिलनाडु भगदड़ मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भगदड़ में अफवाह फैलाने का शक है। इसके आरोप में पुलिस ने बीजेपी नेता समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

तमिलनाडु भगदड़ में बीजेपी नेता समेत 3 गिरफ्तार

तमिलनाडु भगदड़ में बीजेपी नेता समेत 3 गिरफ्तार

तमिलनाडु के करुर में भगदड़ मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने भगदड़ के बारे में अफवाह फैलाने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें बीजेपी और टीवीके के नेता शामिल हैं। पुलिस ने पेरुम्बक्कम से भाजपा राज्य सचिव (कला और संस्कृति) सहायम, मंगडु से टीवीके सदस्य शिवनेस्वरन और अवाडी से टीवीके के 46वें वार्ड सचिव सरथकुमार कुमार को गिरफ्तार किया है। बता दें कि भगदड़ में करीब 40 लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

गत 27 सितंबर को तमिलनाडु के करुर में तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) पार्टी की रैली थी। इसे देर रात टीवीके चीफ और एक्टर विजय संबोधित कर रहे थे। पार्टी ने प्रशासन को लिखे पत्र में महज 10 से 15 हजार लोगों के अनुमान बताया था। लेकिन 50 हजार से ज्यादा लोग पहुंच गए। रैली जिस स्थान पर हुई थी, वहां जगह काफी कम थी। इसके अलावा एक्टर विजय को दोपहर 12 बजे रैली में पहुंचना था, लेकिन वह करीब 7 घंटे की देरी से रात करीब 7 बजे पहुंचे। इससे लोगों में काफी गुस्सा था। कई वीडियो में लोग एक्टर के ऊपर चप्पल फेंकते दिखाई पड़े थे। बताया गया कि लोग एक्टर विजय के करीब जाने के लिए उत्साहित होने लगे। ऐसे में धक्का मुक्की शुरू हो गई। थोड़ी ही देर में रैली में भगदड़ मच गई। इसमें 40 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे।

विज्ञापन

भगदड़ की सीबीआई जांच की मांग

तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में भगदड़ मामले की सीबीआई जांच की मांग की गई है। भगदड़ में तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने साजिश का आरोप लगाया है। सीबीआई जांच की मांग के लिए मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।
TVK के वकील अरिवझगन ने कहा कि भगदड़ आपराधिक साजिश का अंजाम है। हाईकोर्ट से अपील की है कि मामले की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) या सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) को जांच सौंपी जाए। बताया कि पुख्ता सबूत और और कुछ CCTV फुटेज हैं, जिनमें DMK के नेताओं की साजिश साफ नजर आ रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ