Ganpati Special Trains: रेलवे ने इस साल गणपति उत्सव पर महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। 2025 में कुल 380 गणपति स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जो अब तक की सबसे ज्यादा संख्या है। इस कदम का उद्देश्य त्योहारी सीजन में भीड़ को संभालना और श्रद्धालुओं को आसान, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है।
सुगम यात्रा
रेलवे ने फेस्टिल सीजन में होने वाली भीड़ को कम करने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। गणपति उत्सव के लिए शुरू की जाने वाली ये सबसे ज्यादा स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट है। इससे पहले साल 2023 में 305 ट्रेनें चलाई गई थी। मध्य रेलवे महाराष्ट्र और कोंकण इलाके में सबसे अधिक 296 सेवाएं संचालित की जाएगी। वहीं, पश्चिमी रेलवे 56 ट्रेनें, दक्षिण रेलवे से 2 ट्रेनें और कोंकण रेलवे से 6 ट्रेनें चलेंगी।
ये भी पढ़ें-CM फडणवीस ने शरद पवार और उद्धव ठाकरे को किया कॉल, उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर मांगा समर्थन
कहां-कहां रुकेंगी ट्रेनें?
कोंकण रेलवे पर चलने वाली ट्रेनें कोलाड, इंदापुर, माणगांव, वीर, खेड़, चिपलून, रत्नागिरी, कणकवली, कुडाळ, सावंतवाडी रोड, मडगांव, कारवार, उडुपी और सुरथकल के साथ 40 सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर गाड़ी रुकेगी। इससे ग्रामीण इलाकों के लोगों को भी सुविधा मिलेगी।
कैसे बुक होगी टिकट?
आपको इन ट्रेनों की लिस्ट, टाइमटेबल और किराया आईआरसीटीसी (IRCTC) वेबसाइट पर मिल जाएगी। रेलवन (RailOne) ऐप और सभी रेलवे रिजर्वेशन काउंटरों (PRS) पर भी टिकट उपलब्ध है। टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है।
खास तैयारियां
रेलवे ने इस बार गणेशोत्सव के लिए खास तैयारियां की है। सभी रेलवे स्टेशनों पर एक्स्ट्रा टिकट काउंटर, हेल्प डेस्क और सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया है। ट्रेनों में साफ-सफाई और शेड्यूल पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया है। यात्रियों को जरूरी सुविधाएं जैसे पानी, खानपान की सुविधा और साफ-सुथरे डिब्बे मिलेंगे।
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र के पालघर में दवा कंपनी में गैस रिसाव, 4 की मौत
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 hr agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
23 hrs agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
2 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
2 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
2 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
3 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
3 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines