IAS Pooja Khedkar News : महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनके खिलाफ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) भी हो गया। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पूजा खेडकर के खिलाफ एक्शन लेते हुए एफआईआर दर्ज की। ऐसे में पूजा खेडकर की नौकरी भी जा सकती है। आइए जानते हैं कि किस मामले में फंसीं आईएएस अधिकारी?
UPSC ने जारी किया नोटिस
यूपीएससी ने पूजा खेडकर को एक नोटिस जारी किया और यूपीएससी 2022 से उम्मीदवारी रद्द करने एवं आगे की परीक्षाओं से रोकने से संबंधित जवाब मांगा है। आयोग ने अपने नोटिस में कहा कि पूजा खेडकर के खिलाफ कराई गई जांच में पता चला कि उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा के नियमों को तोड़ा है। यूपीएससी एग्जाम में बैठने की उनकी लिमिट पूरी हो गई थी, लेकिन उन्होंने अपने दस्तावेजों में गड़बड़ी कर लिमिट से अधिक बार एग्जाम दिया।
यह भी पढ़ें : पूजा खेडकर की बढ़ीं मुश्किलें, ट्रेनी IAS ऑफिसर के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन
दस्तावेजों में की थी गड़बड़ी
यूपीएससी की जांच के अनुसार, पूजा खेडकर ने अपने नाम, पिता-मां के नाम, फोटो और हस्ताक्षर बदले थे। साथ ही उन्होंने ईमेल आईडी, एड्रेस और मोबाइल नंबर भी चेंज किए। उनके द्वारा दस्तावेजों में की गई गड़बड़ी की वजह से उन्हें लिमिट से अधिक बार सिविल सेवा परीक्षा में बैठने का अवसर मिला। इसकी वजह से यूपीएससी ने पूजा खेडकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें : पूजा खेडकर को लेकर एक और बड़ा खुलासा, नाम और उम्र में भी पाई गई गड़बड़ी
आयोग ने FIR पर क्या कहा?
पूजा खेडकर के खिलाफ मुकदमा कराने पर आयोग ने कहा कि यूपीएससी एक संवैधानिक संस्थान है। उनकी जिम्मेदारी नियमों का पालन करना और कराना है। ऐसे में अगर कोई सिविल सेवा परीक्षा में गड़बड़ी करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होती है। आपको बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एडमिनिस्ट्रेशन एकेडमी ने पूजा खेडकर का ट्रेनिंग कार्यक्रम रद्द कर दिया था और उन्हें वापस बुला लिया था।
संबंधित खबरें
जुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
17 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
19 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
1 day agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
1 day agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
1 day agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
3 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
3 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
5 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
5 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines