Hit And Run Case in Mumbai: महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हिट एंड रन का एक और केस हुआ है। हादसे में 17 साल के नाबालिग लड़के की मौत हो गई है और दूसरा लड़का गंभीर रूप से घायल हुआ है। लड़के ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मारी और बाइक को घसीटते हुए ले गई।
टक्कर मारने के बाद ड्राइवर कार लेकर फरार हो गया। वहीं राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन एक को बचाया नहीं जा सकता। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इलाके में लगे CCTV खंगाल कर आरोपी कार ड्राइवर की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें:झटके में 10 लोग मौत की ‘नींद’ सोए; मेरठ में बारिश ने दिखाया तबाही का मंजर, ढहा था 3 मंजिला घर
ओवरटेक करने के चक्कर में मारी टक्कर
NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, हादसा मुंबई के उपनगर दहिसर में हुआ। हादसे का शिकार करण राजपूत और उसका दोस्त आदित्य हुआ है। आदित्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। करण की हालत अब स्थिर है। पुलिस ने हादसे की जांच के लिए स्पेशल टीम गठित की है, जो इलाके में लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है।
पुलिस को दिए बयान में करण ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी और वह पीछे आ रही थी। ओवरटेक करने के चक्कर में उसने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह और आदित्य उछलकर सड़क पर गिरे। दोनों के सिर सड़क पर लगे। आदित्य की मौत ज्यादा खून बहने के कारण हुई। टक्कर मारकर कार ड्राइवर ने पलट कर भी नहीं देखा।
यह भी पढ़ें:बिहार के पटना में भीषण अग्निकांड; धू-धू कर होटल जला, काले धुएं का गुबार देख लोगों का दिल दहला
2 से 3 महीनों मे हो चुके कई हादसे
बता दें कि मुंबई में पिछले 2 से 3 महीनों में हिट एंड रन के कई केस हो चुके हैं। ज्यादातर हादसों में पीड़ितों ने जान गंवाई है। मुंबई में हिट एंड रन केस तब सुर्खियों में आए, जब एक युवक ने अपनी लग्जरी कार पोर्श एक लड़के और उसकी दोस्त को कुचल दिया था। हादसे में दोनों की मौत हो गई थी। तब से लेकर अब तक कई हादसे हो चुके हैं और पुलिस इन हादसों को गंभीरता से लेकर कई कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें:6 श्रद्धालुओं की लाशें देख चीखें निकली; राजस्थान के बूंदी में भीषण सड़क हादसा
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines