Shrishti Tuli Suicide Case: यूपी के गोरखपुर जिले की पहली महिला पायलट ने सोमवार अलसुबह मुंबई के पवई इलाके में स्थित किराए के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी थी। 25 साल की सृष्टि तुली की मौत के बाद उसके चाचा विवेक तुली ने बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार एयर इंडिया की पायलट सृष्टि अपने दादा से प्रेरित थी। दादा ने 1971 की जंग में देश के लिए शहादत दी थी। मरने से 15 मिनट पहले उसने मां और मौसी से बात की थी। आखिर इतनी देर में क्या हो गया कि उसने जान देने जैसा कदम उठा लिया?
‘बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती’
पायलट को मानसिक दबाव से निपटने के लिए खास ट्रेनिंग दी जाती है। वे मानसिक तौर पर काफी मजबूत होते हैं। ऐसे में भतीजी आत्महत्या कैसे कर सकती है? पुलिस के अनुसार बॉयफ्रेंड आदित्य झगड़ा करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। सृष्टि ने उसे फोन कर कहा था कि वह सुसाइड कर लेगी। पंडित वापस रूम में आया तो यह अंदर से बंद मिला। इसी दौरान बिल्डिंग में रहने वाला एक और पायलट आदित्य के पास आया था। उसने ही चाबी बनाने वाले शख्स को फोन कर बुलाया था। दूसरी चाबी से दरवाजा खोला गया। सृष्टि फंदे पर लटकी थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया था। पुलिस ने आरोपी को परिजनों को शिकायत पर अरेस्ट किया था।
विवेक तुली के अनुसार उन लोगों ने सृष्टि के बैंक खाते की एक महीने की डिटेल्स भी देखी हैं। पता लगा है कि दिवाली के आसपास 65 हजार रुपये सृष्टि ने आदित्य के परिजनों को ट्रांसफर किए थे। आदित्य सृष्टि के पैसे भी ऐंठता था, उन लोगों को शक है कि वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रात को ढाई बजे सृष्टि ने आदित्य को वीडियो कॉल की थी। विवेक ने शक जाहिर किया कि सृष्टि की मौत के बाद आदित्य ने उसके फोन से कुछ चैट डिलीट भी की हैं। फिलहाल पुलिस ने फोन को जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को भेजा है।
पुलिस ने निकलवाई कॉल डिटेल
परिजनों ने पहले आदित्य पर सृष्टि को सार्वजनिक तौर पर बेइज्जत करने के आरोप लगाए थे। वह सृष्टि को नॉनवेज खाने से रोकता था।महाराष्ट्र पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल से जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने सृष्टि की आखिरी दो घंटे की कॉल डिटेल निकलवाई है। जिससे मामला सुलझने की उम्मीद है। पुलिस के मुताबिक सृष्टि और आदित्य में आखिरी दो घंटे में 10-11 बार फोन पर बात हुई थी। वहीं, आदित्य की कुछ मिस्ड कॉल्स भी सृष्टि के फोन में मिली हैं। पुलिस हिरासत में आदित्य ने दावा किया था कि उसने सृष्टि को गलत कदम उठाने से रोका था।
यह भी पढ़ें:बुलेट प्रूफ गाड़ी ले या टेस्ला, छोड़ेंगे नहीं… पप्पू यादव को फिर मिली जान से मारने की धमकी
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
7 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
9 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
11 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
12 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines