Girlfriend Died During Abortion: महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी प्रेमिका के शव को उसके दो बच्चों के साथ नदी में फेंक दिया। आरोपी का नाम गजेंद्र है। पुलिस ने आरोपी के दोस्त को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार अबाॅर्शन के दौरान प्रेमिका की मौत हो गई थी। आरोपी गजेंद्र ने दोस्त के साथ मिलकर महिला के शव को इंद्रायनी नदी में फेंक दिया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला के शव को नदी में फेंकता देख उसके 5 और 2 साल के बच्चे रोने लगे। इसके बाद आरोपी ने दोनों बच्चों को भी नदी में फेंक दिया। पुलिस के एक अधिकारी की मानें तो मृतका अपने पति से अलग रहती थी और गजेंद्र के साथ रिलेशन शिप में थी। प्रेग्नेंट होने के बाद दोनों ने अबाॅर्शन कराने का फैसला किया था। इसके बाद हाॅस्पिटल में लापरवाही की वजह से उनकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक एजेंट भी शामिल था जिसने महिला को हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया था।
ये भी पढ़ेंः ममता के विधायकों की शपथ वैध नहीं, जुर्माना भरो, बंगाल के राज्यपाल का अजीबोगरीब फरमान
ऐसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस
घटना के कई दिनों बाद भी आरोपी गजेंद्र और उसका साथी अनजान जैसा व्यवहार कर रहे थे। दोनों सभी को यह अहसास करा रहे थे कि कुछ हुआ ही नहीं। महिला के परिवार वाले लगातार उससे संपर्क करने की कोशिश में जुटे थे। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि मृतका को गजेंद्र अक्सर फोन करता था। पूछताछ के दौरान भी आरोपी ने पुलिस को इधर-उधर की बात कर गुमराह करने की कोशिश की। हालांकि जब पुलिस ने सख्ती की तो उसने सच उगल दिया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को फिलहाल 30 जुलाई तक की हिरासत में भेज दिया है।
ये भी पढ़ेंः ट्रेनी IAS के विवाद में अबतक क्या-क्या हुआ? कैसे फंसीं पूजा खेडकर, मुश्किल में माता-पिता
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
17 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines