---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

मुंबई के समुद्र किनारे मछली पकड़ने वाली नाव से गैस लीकेज, 2 की मौत

Gas leakage Matter: मुंबई समुद्र किनारे नाव में गैस लीकेज होने से दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

---विज्ञापन---

Gas leakage Matter: मुंबई के समुद्र किनारे मछली पकड़ने वाली नौका से गैस लीकेज की घटना के कारण दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे में शामिल छह लोग बेहोश हो गए थे। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

यह है पूरा मामला

घटना सुबह करीब 11 बजे की है। बोट नंबर IND-MH-7-MM1664 से मछुआरा किरणभाई इश्वर भाई तांडेल नामक व्यक्ति मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गया। समुद्र में उतरते ही नाव में गैस लीक हो गई, उसको बेहोश होता देख एक और व्यक्ति उसे देखने के लिए समुद्र में उतरा, लेकिन वह भी गैस से प्रभावित होकर बेहोश हो गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़े: कार चलाते वक्त फोन में इतना व्यस्त हुआ शख्स, बच्चे का कुचल दिया सिर, पुलिस ने रिहा किया ‘आरोपी’

हादसे में दो लोगों की मौत

इस दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में कुल छह लोग बेहोश हो गए। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ की रिपोर्ट दर्ज की है, पुलिस ने  बताया कि दो व्यक्तियों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मरने वालों में बीश्रीनिवास आनंद यादव (35 वर्ष, आंध्र प्रदेश) और नागा डॉन संजय (27 वर्ष, कर्नूल आंध्र प्रदेश) शामिल है। इसके अलावा, सुरेश निमुना मेकला (28 वर्ष) का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि तीन अन्य लोगों की स्थिति स्थिर है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़े: आरबीआई ऑफिस और दो प्रमुख बैंकों को ईमेल के जरिए को बम से उड़ाने की धमकी

First published on: Dec 26, 2023 08:20 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola