कार चलाते वक्त फोन में इतना व्यस्त हुआ शख्स, बच्चे का कुचल दिया सिर, पुलिस ने रिहा किया 'आरोपी'
Bareilly Accident: उत्तर प्रदेश के बरेली में घर के बाहर खेल बच्चे की कार की चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई।
Edited By Swati Pandey

Edited By Swati Pandey

Bareilly Accident: उत्तर प्रदेश से दिल- दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल मामला बरेली का है जहां एक शख्स कार चलाते वक्त फोन में इतना व्यस्त हो गया कि उसे आसपास का होश ही नहीं रहा और पास खेल रहे बच्चे के ऊपर कार चढ़ा दी। बच्चे का सिर कार से कुचल जाने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी कार चलाते वक्त ब्लूटूथ इयर फोन से बात कर रहा था। वह कार को पार्किंग में लगाने के लिए कार को पीछे बैक कर रहा था और वही पास में घर के बाहर बच्चा खेल रहा था। हम सभी ने चिल्लाकर उसे कार रोकने को कहा। हम लोग दौड़कर बच्चे के पास पहुंचे। जब तक बच्चे के पास पहुंचते और कार ने बच्चे को कुचल दिया था। देखते ही देखते बच्चे की आंखों के सामने मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। आरोपी को मौके से हिरासत में ले लिया।
कोतवाली राजीव कुमार ने बताया कि मृत बच्चे के पिता ने ड्राइवर के खिलाफ किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज नही कराई है। स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया था। और उसकी कार भी जब्त कर ली थी लेकिन पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी को रिहा कर दिया गया। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के मुताबिक मृत बच्चे के पिता मोहम्मद की चाय की दुकान है। वहीं उनकी जीविका का साधन है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: