Mumbai Crime News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बांद्रा स्थित सलमान खान के घर पर फायरिंग के मामले में शूटरों ने बड़ी बात कबूल की है। शूटरों का कहना है कि उन लोगों को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने हायर किया था। उसके उकसावे के बाद ही उन लोगों ने इस साल 14 अप्रैल को गैलेक्सी अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर फायरिंग की थी। विशेष मकोका न्यायाधीश बीडी शेलके ने मामले में एक आरोपी विक्की गुप्ता की जमानत याचिका 18 अक्टूबर को खारिज कर दी थी।
विक्की गुप्ता के साथ सागर पाल नाम का बदमाश भी फायरिंग में शामिल था। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। न्यायाधीश शेल्के ने कहा कि FIR में स्पष्ट तौर पर दो बाइक सवारों के फायरिंग करने का जिक्र है। पीछे बैठे आरोपी ने पहली मंजिल पर गोलीबारी की थी।
यह भी पढ़ें : ‘बुजदिल डराया करते हैं…’, बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बेटे ने सोशल मीडिया पर कही ये बात
वहीं, मामले में पीड़ित (सलमान खान) के बयान से भी पता लगता है कि अभिनेता होने के नाते उनके लाखों प्रशंसक हैं। कई बार वे भीड़ का अभिवादन करने के लिए इस मंजिल की गैलरी में आते हैं। अक्सर सुबह-सुबह भी इसी गैलरी में टहलते हैं। ऐसे में गोली चलाकर कहीं न कहीं उनको निशाना बनाने की कोशिश की गई। गुजरात की साबरमती जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल की आरोपियों से कई बार बातचीत भी हुई थी। कॉल रिकॉर्डिंग के सबूत भी कोर्ट में पुलिस जमा करवा चुकी है। अनमोल बिश्नोई ने ही गुप्ता और सागर पाल को हायर किया था।
विदेश से चला रहा गैंग
अनमोल अपने भाई के जेल जाने के बाद गैंग को ऑपरेट कर रहा है। वह कई संगठित अपराधों में शामिल है। जो सेलिब्रिटीज को धमकाकर वसूली जैसे काम करता है। अनमोल ने ही सलमान के खिलाफ साजिश रची। 1998 में काला हिरण के शिकार मामले में बदले की भावना से दोनों भाई सलमान को कई बार टारगेट करने की साजिश रच चुके हैं। बिश्नोई समुदाय काले हिरण में आस्था रखता है। बताया जा रहा है कि सलमान का भाई इस समय विदेश से गैंग का संचालन कर रहा है। उसको पकड़ने के लिए कई एजेंसियां काम कर रही हैं। वह अधिकारियों को चकमा देकर भारत से भाग गया था।
यह भी पढ़ें : जब महाराष्ट्र में थे शूटर तो यूपी से क्यों किए गए हायर? बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में नया खुलासा
संबंधित खबरें
90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
13 hrs agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
13 hrs agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
1 day agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
1 day agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
2 days agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
2 days agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
2 days agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
4 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
4 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines