अनमोल बिश्नोई कौन? जिसने सलमान खान की दी सुपारी, शूटर्स ने कबूला सच!

Galaxy Apartment Firing Case: सलमान खान के मुंबई स्थित घर पर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने फायरिंग करवाई थी। मुंबई की अदालत ने आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। बताया जा रहा है कि अनमोल विदेश से गैंग चला रहा है। उसके बारे में जानते हैं।

Anmol Bishnoi

अनमोल बिश्नोई, सलमान खान।

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बांद्रा स्थित सलमान खान के घर पर फायरिंग के मामले में शूटरों ने बड़ी बात कबूल की है। शूटरों का कहना है कि उन लोगों को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने हायर किया था। उसके उकसावे के बाद ही उन लोगों ने इस साल 14 अप्रैल को गैलेक्सी अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर फायरिंग की थी। विशेष मकोका न्यायाधीश बीडी शेलके ने मामले में एक आरोपी विक्की गुप्ता की जमानत याचिका 18 अक्टूबर को खारिज कर दी थी।

विज्ञापन

विक्की गुप्ता के साथ सागर पाल नाम का बदमाश भी फायरिंग में शामिल था। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। न्यायाधीश शेल्के ने कहा कि FIR में स्पष्ट तौर पर दो बाइक सवारों के फायरिंग करने का जिक्र है। पीछे बैठे आरोपी ने पहली मंजिल पर गोलीबारी की थी।

विज्ञापन

वहीं, मामले में पीड़ित (सलमान खान) के बयान से भी पता लगता है कि अभिनेता होने के नाते उनके लाखों प्रशंसक हैं। कई बार वे भीड़ का अभिवादन करने के लिए इस मंजिल की गैलरी में आते हैं। अक्सर सुबह-सुबह भी इसी गैलरी में टहलते हैं। ऐसे में गोली चलाकर कहीं न कहीं उनको निशाना बनाने की कोशिश की गई। गुजरात की साबरमती जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल की आरोपियों से कई बार बातचीत भी हुई थी। कॉल रिकॉर्डिंग के सबूत भी कोर्ट में पुलिस जमा करवा चुकी है। अनमोल बिश्नोई ने ही गुप्ता और सागर पाल को हायर किया था।

विज्ञापन

विदेश से चला रहा गैंग

अनमोल अपने भाई के जेल जाने के बाद गैंग को ऑपरेट कर रहा है। वह कई संगठित अपराधों में शामिल है। जो सेलिब्रिटीज को धमकाकर वसूली जैसे काम करता है। अनमोल ने ही सलमान के खिलाफ साजिश रची। 1998 में काला हिरण के शिकार मामले में बदले की भावना से दोनों भाई सलमान को कई बार टारगेट करने की साजिश रच चुके हैं। बिश्नोई समुदाय काले हिरण में आस्था रखता है। बताया जा रहा है कि सलमान का भाई इस समय विदेश से गैंग का संचालन कर रहा है। उसको पकड़ने के लिए कई एजेंसियां काम कर रही हैं। वह अधिकारियों को चकमा देकर भारत से भाग गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ