Maharashtra Assembly Election 2024: पूर्व आईएएस प्रोबेशनर पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर ने विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर अहमदनगर दक्षिण सीट से निर्दलीय पर्चा दाखिल किया है। दिलीप खेडकर ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया कि वह तलाकशुदा हैं। इससे पहले 2024 लोकसभा चुनाव के हलफनलामे के अनुसार वे शादीशुदा थे। उन्होंने अपनी पत्नी का नाम मनोरमा खेडकर बताया था।बता दें कि दिलीप खेडकर ने वंचित बहुजन अघाड़ी के टिकट पर अहमदनगर निर्चाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था।
लोकसभा चुनाव में दिए हलफनामे के अनुसार दिलीप खेडकर ने स्वयं को मनोरखा खेडकर से विवाहित बताया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनका परिवार अभी भी संयुक्त परिवार है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार दिलीप और मनोरखा खेडकर ने 2009 में पुणे की फैमिली कोर्ट में सहमति से तलाक की अर्जी दी थी। इसके बाद कोर्ट ने जून 2010 को दोनों के तलाक की अर्जी को मंजूरी की थी।
2024 में हुआ बड़ा खुलासा
बता दें कि पूजा खेडकर को गलत तरीके से आरक्षण का लाभ प्राप्त करने के लिए यूपीएएससी ने निलंबित कर दिया था। हालांकि उन्होंने इस आरोपों से इनकार कर दिया था। दिल्ली की अलग-अलग एकेडमी में माॅक इंटरव्यू के दौरान उसने बताया कि उसके परिवार की आय जीरो है, क्योंकि उनके माता-पिता का तलाक हो चुका है। ऐसे में वह अपनी मां के साथ रहती हैं। लोकसभा चुनाव के हलफनामे के अनुसार दिलीप खेडकर की 40 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी।
ये भी पढ़ेंः ‘महाराष्ट्र चुनाव में MVA का साथ देगी सपा’, सीट शेयरिंग पर अबू आजमी ने दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
PM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
5 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
20 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
21 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
3 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines