Finger Found in Icecream Latest Update: आइसक्रीम में मिली उंगली किसकी थी? पुलिस जांच में इसका खुलासा हो गया है। मुंबई के मलाड पुलिस थाने की टीम ने जांच की और सच का पता लगाया। जांच में पता चला है कि उंगली उस फैक्ट्री में काम करने वाले एक वर्कर की थी, जिसमें यह आइसक्रीम बनी थी। काम करते समय उंगली कट गई थी और वह आइसक्रीम में गिर गया, जो तलाशने पर भी नहीं मिली थी।
अब पुलिस ने उस वर्कर का DNA सैंपल जांच के लिए भेज दिया है, जिसकी उंगली कटी थी, ताकि पता चले कि आइसक्रीम में जो उंगली है, वह उसकी शख्स की है। मामल मुंबई के मलाड में ही सामने आया था। एक महिला डॉक्टर के मुंह में आइसक्रीम खाते हुए उंगली आ गई थी, जिसे देखकर वह चिल्लाने लगी और डर के मारे बेहोश हो गई थी। मलाड पुलिस थाने में धारा 272 ,273 एंड 336 के तहत मामले में FIR दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें:फ्रूट बेचता था, किडनी बेचने लगा…अब जेल में कटेगी जिंदगी, सुनीता को मिला इंसाफ तो फूट-फूट कर रोई
यम्मो कंपनी की फैक्ट्री में बनी थी आइसक्रीम
बता दें कि मुंबई की रहने वाली पेशे से डॉक्टर 27 साल ओरलेम निवासी ब्रेंडन सेराओ पीड़िता है। गत 13 जून को उसने ऑनलाइन ऐप से आइसक्रीम ऑर्डर की थी। उसने 3 आइसक्रीम मंगवाई थी, जो उसके परिजनों ने भी खाई, लेकिन उसकी आइसक्रीम में उंगली मिली। जिसके देखकर उसे होश उड़ गए। वह चीखने लगीं और उन्हें चक्कर आ गया। किसी तरह परिजनों ने उन्हें संभाला और फिर वे पुलिस स्टेशन गए। करीब 2 सेंटीमीटर लंबी उंगली थी।
उन्होंने मलाड पुलिस थाने में मामले की लिखित शिकायत दी। आइसक्रीम का सैंपल भी शिकायत के साथ दिया। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की। डिलीवरी कंपनी के एजेंट ने बताया कि उसने आइसक्रीम यम्मो कंपनी से ली थी तो पुलिस जांच करते हुए कंपनी के अधिकारियों से मिली। फैक्ट्री के वर्करों से भी मामले को लेकर पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि एक वर्कर की उंगली आइसक्रीम बनाने वाली मशीन में कट गई थी।
यह भी पढ़ें: पहले मां, फिर सास, अब पत्नी की मौत…सुसाइड करने वाले Bravery Award विनर IPS अधिकारी की दर्दनाक आपबीती
वर्कर की उंगली मशीन में आने कटी थी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जब फैक्ट्री वर्करों से बात की गई तो पता चला कि एक वर्करी की उंगली कट गई थी। उस वर्कर को बुलाकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उंगली मशीन में आ गई थी। वह दर्द के मारे चिल्लाने लगा, लेकिन उसे पता नहीं चला कि उंगली कटकर गिर गई है और वह आइसक्रीम में गिरी है। क्योंकि कट गई थी तो उसने उसे तलाशने का प्रयास किया, लेकिन वह आस-पास कहीं नहीं मिली। उसे बिल्कुल ख्याल नहीं आया कि कटी उंगली आइसक्रीम में गिर गई है।
यह भी पढ़ें:मंदिर में शिवलिंग पर खून मिलने से हड़कंप मचा, आगरा में तनाव का माहौल, भावनाएं आहत करने का आरोप
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
16 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
16 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines