नासिक के इगतपुरी स्थित भावली डैम और झरने के पास रविवार को घूमने गए एक परिवार के साथ उस समय भयावह घटना घटी, जब महिला सदस्य से छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुछ युवकों ने पूरे परिवार पर हमला कर दिया. आरोपियों ने परिवार की कार का करीब 15 किलोमीटर तक पीछा किया और उसमें जमकर तोड़फोड़ की.
जानकारी के अनुसार, भगवत परिवार की एक महिला सदस्य पर वहां मौजूद कुछ युवकों ने अश्लील इशारे किए, सीटी बजाई और उसके साथ छेड़छाड़ की. जब परिवार ने इसका विरोध किया तो आरोपी आक्रामक हो गए.
आरोपियों ने परिवार की कार का पीछा किया और लकड़ी के डंडों तथा लोहे की रॉड से हमला करने की कोशिश की. साथ ही उनकी कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया.
भगवत परिवार के अनुसार, हमला शुरू होते ही उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए मौके से कार लेकर फरार हो गए. लेकिन आरोपी लगभग 10 से 15 किलोमीटर तक उनका पीछा करते रहे और कई जगह उन्हें रोककर हमला करने का प्रयास किया. इस घटना से पूरा परिवार दहशत में आ गया.
पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर नासिक में मामला दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल नासिक शहर और ग्रामीण पुलिस की संयुक्त टीमें फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं. मामले की जांच जारी है.
इगतपुरी पर्यटक मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई
नासिक के इगतपुरी स्थित भावली झरना क्षेत्र में पर्यटकों के साथ मारपीट और कथित छेड़छाड़ के विरोध में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 संदिग्धों को हिरासत में लिया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले में शामिल कुछ और संदिग्धों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द हिरासत में लिया जा सकता है.
इगतपुरी पुलिस और लोकल क्राइम ब्रांच (एलसीबी) की टीम सभी हिरासत में लिए गए संदिग्धों को लेकर नासिक के लिए रवाना हो गई है. पुलिस सभी आरोपियों को नासिक की अदालत में पेश करेगी, जहां उन्हें रिमांड पर लेने की मांग की जा सकती है. मामले की आगे की जांच जारी है.
संबंधित खबरें
जुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
14 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
16 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
1 day agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
1 day agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
1 day agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
3 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
3 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
5 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
5 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines