Fake Call Centre Busted Duping American Nationals : मुंबई पुलिस ने अंधेरी के पश्चिमी उपनगर में एक अवैध कॉल सेंटर पर छापेमारी की है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इस दौरान 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया जो कथित तौर पर अमेरिकी नागरिकों से ठगी कर रहे थे। ये लोग दवाई बेचने के नाम पर उन्हें चूना लगा रहे थे।
अधिकारियों ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने शनिवार को अंधेरी में स्थित समिट बिजनेस बे में कुछ परिसरों पर छापा मारा था और आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए लोग कथित तौर पर अमेरिकी नागरिकों को VoIP कॉलिंग के जरिए अपना निशाना बनाते थे और खुद को ऑनलाइन फार्मास्यूटिकल कंपनियों का रिप्रेजेंटेटिव बताते थे।
दवाइयों के नाम पर लगा रहे थे चूना
आरोपी लोगों को बेवकूफ बनाकर उनसे दवाइयों के ऑर्डर लेते थे। इसका भुगतान उन्हें उन्हें अमेरिकी डॉलर में मिलता था। लेकिन पैसा मिल जाने के बाद कोई दवाई नहीं भेजी जाती थी। क्राइम ब्रांच ने छापेमारी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए हैं। मामले की जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि इन्होंने कितने की धोखेबाजी की है।
पिछले साल भी पकड़े थे धोखेबाज
पिछले साल भी मुंबई पुलिस ने एक ऐसे ही धोखेबाजों के गिरोह का पर्दाफाश किया था जो लोगों को विदेश भेजने के नाम पर उनसे पैसे ऐंठ रहा था। ये लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विदेश जाने के लिए सस्ते टिकट की पेशकश करते थे। जो इनकी वेबसाइट पर जाता था उससे पैसे लेकर फर्जी या होल्ड टिकट दे दिए जाते थे और ब्लॉक कर दिया जाता था।
ये भी पढ़ें: आक्रामक हुआ उत्तर कोरिया, फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल
ये भी पढ़ें: कौन हैं विलियम लाई जिन्हें ताइवान ने चुना है नया राष्ट्रपति?
ये भी पढ़ें: न्यूयॉर्क से लेकर बाल्टीमोर तक, डूब रहे US के तटीय शहर
संबंधित खबरें
90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
9 hrs agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
9 hrs agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
1 day agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
1 day agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
2 days agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
2 days agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
2 days agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
4 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
4 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines