मुंबई में एक 80 वर्षीय व्यक्ति को अपनी मोबाइल का 155 रुपए का प्रीपेड रिचार्ज करवाना भारी पड़ गया। अपने अज्ञान और जरा सी लापरवाही के चलते उस व्यक्ति को 1.02 लाख रुपए का नुकसान उठाना पड़ा। पुलिस ने भी इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बुजुर्ग व्यक्ति को अपने एयरटेल फोन का रिचार्ज करवाना था। इसके लिए उसने 155 रुपए का ऑनलाइन भुगतान किया था। उसके अकाउंट से पैसा भी कट गया परन्तु रिचार्ज नहीं हो पाया। इसके बाद बुजुर्ग ने एयरटेल को एक ईमेल लिखते हुए समाधान के लिए पूछा। एयरटेल ने मेल के जवाब में कहा कि उन्हें राशि नहीं मिली है और उन्हें जाकर अपने बैंक में ही बात करनी चाहिए।
ऐसे हुई धोखाधड़ी
पैसों का रिफंड लेने के लिए बुजुर्ग बैंक में पहुंचा और वहां पर 155 रुपए कटने की शिकायत की और वापिस घर आ गया। इसके बाद उसके बाद राहुल नाम के एक व्यक्ति का फोन आय़ा जिसने उसे एयरटेल कस्टमर केयर का अधिकारी बताया और कहा कि कंपनी उसके खाते में 155 रुपए का रिफंड वापिस दे रही है। इसके लिए उसने बुजुर्ग को अपने मोबाइल पर ‘RustDesk’ ऐप इंस्टॉल करने के लिए कहा।
ऐप इंस्टॉल करने के बाद राहुल ने बुजुर्ग से कहा कि वह इस ऐप में अपने डेबिट कार्ड भी स्कैन करवाए। इसी दौरान उसने बुजुर्ग के डेबिट कार्ड का नंबर और सीवीवी देख लिया और इसका दुरुपयोग करते हुए 1.02 लाख रुपए के धोखाधड़ी वाले लेनदेन किया। इस पर बुजुर्ग को अपने साथ हुए फ्रॉड का पता चला और उसने पुलिस में कंप्लेंट दर्ज करवाई।
यह भी पढ़ें: सड़क किनारे खड़े भिखारी से लिपटकर फूट-फूटकर रोई महिला, जानें क्यों? देखें VIDEO
इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66सी (पहचान की चोरी) और 66डी (कंप्यूटर संसाधनों का उपयोग करके प्रतिरूपण) के तहत मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
1 day ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
1 day agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
2 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
2 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
3 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
3 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
3 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
4 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
5 days agoमौत के 4 साल बाद फ्रीजर में रखी लाश, परिवार को जिंदा होने की उम्मीद
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines