---विज्ञापन---

देश angle-right

सड़क किनारे खड़े भिखारी से लिपटकर फूट-फूटकर रोई महिला, जानें क्यों? देखें VIDEO

Beggar Video: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक महिला के साथ 10 साल बाद कुछ ऐसा हुआ, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है। महिला जिला अस्पताल जा रही थी, तभी उसकी नजर एक भिखारी पर पड़ी। वह भिखारी से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगी। फिर भिखारी को सड़क किनारे बैठाकर उसे कभी दुलारती तो […]

---विज्ञापन---

Beggar Video: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक महिला के साथ 10 साल बाद कुछ ऐसा हुआ, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है। महिला जिला अस्पताल जा रही थी, तभी उसकी नजर एक भिखारी पर पड़ी। वह भिखारी से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगी। फिर भिखारी को सड़क किनारे बैठाकर उसे कभी दुलारती तो कभी उसके बालों को संवारती। वह भिखारी कोई और नहीं बल्कि महिला का पति निकला।

10 साल बाद अपने बिछड़े पति को पाकर महिला खुश थी। खुशी से उसकी आंखों से आंसू निकल रहे थे। अब इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

---विज्ञापन---

पूरी स्टोरी पढ़ने से पहले देखिए VIDEO…

21 साल पहले हुई थी दोनों की शादी

देवकली थाना क्षेत्र के सुखपुरा की रहने वाली जानकी देवी की शादी 21 साल पहले मोती चंद्र वर्मा नाम के शख्स के साथ हुई थी। शादी के बाद मोती की तबीयत खराब रहने लगी। 10 साल पहले मोती बिना किसी को बताए घर से निकल गए। परिवारवालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

---विज्ञापन---

गले लगाकर रो पड़ी महिला

जानकी शुक्रवार को जिला अस्पताल जा रही थी। तभी उनकी नजर एक भिखारी पर पड़ी। उन्होंने भिखारी को अपने पति के रूप में पहचाना। लेकिन उसे अपनी नजरों पर भरोसा नहीं हो रहा था। वह मोती को गले से लगाकर रोने लगी। फिर उसे सड़क किनारे बैठाया। अपने दुपट्टे से उसे ढका और कभी बालों को संवारती तो कभी गालों को सहलाकर अपना प्यार जताती।

तपस्या का मिल गया फल

जानकी ने रोते हुए अपने बच्चों और परिवार को बताया कि मोती जिंदा हैं और वे मिल गए हैं। कुछ देर बाद परिवारीजन भी आ गए। उन्होंने पुरानी फोटो के साथ मिलान किया और पुष्टि की। जानकी का कहना है कि 10 साल की तपस्या का फल मिल गया है। यह कोई चमत्कार से कम नहीं है। पति अचानक सामने आ जाएंगे, कभी सोचा नहीं था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Tariq Mansoor: जेपी नड्डा की नई टीम का ये है खास चेहरा, UP में BJP ने खेल दिया बड़ा दांव

First published on: Jul 29, 2023 04:33 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola