हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

एल्विश पर नहीं था कोई आरोप, जब वह CM शिंदे के घर आए, फडणवीस ने राउत के बयान का दिया जवाब

Fadnavis counters Uddhav Sena on Elvish Yadav case: एल्विश यादव केस में संजय राउत ने सीएम शिंदे पर निशाना साधा था। अब इस पर डिप्टी सीएम फडणवीस ने सफाई दी है।

विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस। (File Photo)

Fadnavis counters Uddhav Sena on Elvish Yadav case: रेव पार्टी में सापों के जहर परोसने के आरोप में एल्विश यादव को शनिवार को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया था। लेकिन कुछ ही घंटे बाद पूछताछ के उन्हें बाद छोड़ दिया गया था। हालांकि, एल्विश यादव को लेकर विवाद अब भी जारी है। एल्विश को लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता और सांसद संजय राउत ने सीएम एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा था कि एल्विश सीएम एकनाथ शिंदे के आवास पर आया। भगवान गणपति की आरती की। उन्होंने कहा था कि यह कैसा गठबंधन है? अब इस मामले में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने एल्विश यादव के मामले में सीएम एकनाथ शिंदे को घसीटने के लिए संजय राउत पर निशाना साधते हुए कहा कि यह “बिल्कुल गलत” है। जब भी सीएम आवास पर गणेशोत्सव होता है, मशहूर हस्तियां वहां आती हैं। मुझे लगता है कि एल्विश यादव ने उस समय एक रियलिटी शो जीता था, इसलिए उन्होंने दौरा किया होगा। उस समय उन पर कोई आरोप नहीं थे।

सीएम को इन सब में घसीटना बिल्कुल गलत

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने एल्विश यादव के मामले में सीएम एकनाथ शिंदे को घसीटने के लिए शनिवार को शिवसेना नेता संजय राउत पर निशाना साधते हुए कहा कि यह “बिल्कुल गलत” है। जब भी सीएम आवास पर गणेशोत्सव होता है, मशहूर हस्तियां वहां आती हैं। मुझे लगता है कि एल्विश यादव ने उस समय एक रियलिटी शो जीता था, इसलिए उन्होंने दौरा किया होगा। उस समय उन पर कोई आरोप नहीं थे। मुझे लगता है कि सीएम को इन सबमें घसीटना बिल्कुल गलत है। अगर कोई गलत करेगा तो उसे सजा मिलेगी। लेकिन सीएम पर आरोप लगाना गलत है।

ये भी पढ़ें: ड्रग माफिया Elvish Yadav कैसे CM हाउस में पहुंचा? संजय राउत ने एकनाथ शिंदे से किया सवाल

विपक्षी पार्टियां महाराष्ट्र सरकार पर उठा रहीं सवाल

बता दें कि 25 सितंबर को एल्विश यादव गणेशोत्सव के दौरान महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे के घर पर भगवान की आरती में शामिल हुए थे। वहीं, अब एल्विश यादव को रेव पार्टी में सांपों के जहर परोसने का आरोपी बनाया गया है। इस मामले में विपक्षी पार्टियां शिवसेना और एनसीपी की गठबंधन सरकार पर लगातार निशाना साध रही हैं कि सांपों का जहर परोसने वाले शख्स को सीएम ने अपने आवास बुलाया। वहीं, विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा है कि एल्विश यादव जैसा नशा करने वाला व्यक्ति न सीएम आवास में मौजूद था बल्कि सीएम ने उसे शॉल और नारियल देकर सम्मानित भी किया था।

ये भी पढ़ें: मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने तेलंगाना से पकड़ा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें