मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने तेलंगाना से पकड़ा

Mukesh Ambani death threat accused Mumbai police arrested: मुंबई पुलिस ने मुकेश अंबानी को धमकी भरे ईमेल भेजकर पैसों की मांग करने के आरोप में तेलंगाना से एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद अदालत ने उसे 8 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने तेलंगाना से पकड़ा

Reliance Owner Mukesh Ambani

Mukesh Ambani death threat accused Mumbai police arrested: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पैसों के लिए जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।मुंबई पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी युवक को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान गणेश रमेश वनपारधी के रूप की है। फिलहाल कोर्ट ने उसे 8 नवंबर तक मामले की पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन

पैसों के लिए दी थी अंबानी को जान से मारने की धमकी

बता दें कि मुंबई की गामदेवी पुलिस ने शनिवार तड़के तेलंगाना के एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई ईमेल भेजकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में की है। मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पिछले हफ्ते अंबानी को पांच ईमेल मिले थे, जहां भेजने वाले ने उनसे पैसे की मांग की और जान से मारने की धमकी दी। ऐसा लगता है कि यह कुछ किशोरों की शरारत है। हमारी जांच चल रही है और हम मामले की तह तक जाने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

बता दें कि मुकेश अंबानी को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी कई बार मिली थी। आरोपी ने ईमेल के जरिए 400 करोड़ रुपए देने की मांग की थी। साथ ही पैसे न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में से एक मुकेश अंबानी को 27 अक्टूबर (शुक्रवार) से ही ईमेल से धमकी भरे मेल मिल रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी धमकी भरे ईमेल में पैसों की मांग की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ