Eknath Khadse May Join BJP: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी उठापठक तेज है। हाल ही में एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के नेता एकनाथ खडसे का वह बयान सुर्खियों में है जिसमें उन्होंने जल्द ही बीजेपी में शामिल होने की घोषणा की है। खडसे के बीजेपी में शामिल होने पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की चिंता बढ़ सकती है।
इसलिए दिया था बीजेपी से इस्तीफा
दरअसल, एकनाथ खडसे कभी बीजेपी के दिग्गज नेता थे। 2014 में जब बीजेपी ने शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाई तो खडसे सीएम पद के सबसे प्रबल दावेदारों में से एक थे। लेकिन पार्टी ने देवेंद्र फडणवीस को मौका दिया। जिसके बाद खडसे पार्टी में साइड लाइन हो गए। 2016 में उन्होंने बीजेपी-शिवसेना सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद वह पांच साल राजनीतिक वनवास में रहे थे। अब एक बार फिर उनके बीजेपी में जाने की अटकलें तेज हैं, आज भी पार्टी में उनके समर्थकों की बड़ी संख्या हैं।
ओबीसी वोट बैंक में मजबूत पकड़
जानकारी के अनुसार एकनाथ खडसे साल 1980 में महाराष्ट्र बीजेपी में शामिल हुए थे। कहा जाता है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे के बाद अगर राज्य के ओबीसी वोट बैंक में किसी की मजबूत पकड़ है तो वह खडसे ही हैं। साल 1989 से लेकर 2019 तक वह मुक्ताईनगर विधानसभा सीट से विधायक रहे थे। वह महाराष्ट्र सरकार में पूर्व मंत्री भी रहे हैं और बीजेपी में रहते हुए पार्टी के विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। फिलहाल वह पिछले तीन साल से अधिक समय से एनसीपी (शरदचंद्र पवार) में हैं।
बीजेपी शीर्ष नेताओं से हुई बातचीत
एनसीपी (शरदचंद्र पवार) में शामिल होने के बाद शरद पवार ने उन्हें महाराष्ट्र विधान परिषद का सदस्य बनाया था, फिलहाल वह इस पद पर बने हुए हैं। लोकसभा चुनाव से ऐन पहले एकनाथ खडसे ने मीडिया में कहा कि मैं भाजपा में लौट रहा हूं। मैंने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से संपर्क किया है। इस बीच महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेकर बवानकुले ने रविवार को कहा कि डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कभी एकनाथ खडसे का विरोध नहीं किया है।
ये भी पढ़ें: इंडिया गठबंधन में फंसा पेंच, लालू यादव की इस सीट पर तय नहीं हो पा रहा उम्मीदवार
संबंधित खबरें
कभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 hrs agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
8 hrs agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
11 hrs agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
14 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
1 day agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
3 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
4 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
5 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
6 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines