Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक पार्टियों में जोड़-तोड़ की राजनीति चल रही है। आम चुनाव से पहले महाराष्ट्र में शरद पवार की एनसीपी को बड़ा झटका लग सकता है। उनकी पार्टी के बड़े नेता भाजपा में घर वापसी कर सकते हैं।
एकनाथ खडसे महाराष्ट्र भाजपा के दिग्गज नेता माने जाते थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर एनसीपी शरद पवार गुट का दामन थाम लिया था। शरद गुट में शामिल होने के बाद उन पर ईडी की तलवार लटक रही है। अब खबर है कि एकनाथ खडसे फिर घर वापसी कर सकते हैं। उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
यह भी पढ़ें : श्री राजपूत करणी सेना फिर आई चर्चा में, हिरासत में महिपाल सिंह मकराना
चुनाव में बीजेपी को मिल सकता है फायदा
एकनाथ खडसे भाजपा में कब ज्वाइन करेंगे, इसे लेकर आज दिन और समय तय हो जाएगा। लोकसभा चुनाव से पहले एकनाथ खडसे की घर वापसी से राज्य में भाजपा को मजबूती मिलेगी और इसका फायदा चुनाव में देखने को मिल सकता है। शरद पवार की एनसीपी को बड़ा नुकसान हो सकता है।
एकनाथ खडसे क्यों छोड़ रहे शरद गुट?
भाजपा ने रावेर लोकसभा सीट से एक बार फिर मौजूदा सांसद रक्षा को उम्मीदवार बनाया है। शरद पवार इस सीट से एकनाथ खडसे को उतारना चाहते थे। रक्षा एकनाथ खडसे की बहू हैं। ऐसे में उन्होंने शरद गुट को छोड़ना को सही समझा।
यह भी पढ़ें : कौन हैं वो बीजेपी नेता? जितने वोट पाकर जीते, उससे ज्यादा पाकर भी हारे
कौन हैं एकनाथ खडसे
एकनाथ खडसे जलगांव जिले के मुक्ताईनगर सीट से छह बार विधायक रह चुके हैं। वे साल 1995 में मनोहर जोशी की सरकार में पहली बार मंत्री बने थे। इसके बाद वे नारायण राणे की सरकार में भी मंत्री बनाए गए। खडसे ने 3 जून 2016 को देवेंद्र फडणसी से तनातनी और भ्रष्टाचार के आरोप में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद पार्टी ने उन्हें किनारा कर दिया। इससे नाराज होकर खडसे ने 2020 के अक्टूबर में एनसीपी का दामन थामा था। वे फिलहाल एमएलसी हैं। उनकी बेटी रोहिणी एनसीपी (शरद पवार) की महिला विंग की अध्यक्ष हैं।
संबंधित खबरें
महाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
4 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
13 hrs agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
17 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
22 hrs ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
1 day agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
1 day agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
2 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
2 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
2 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines