'सीमा में रहने की जरूरत...', एकनाथ खडसे की कुणाल कामरा को नसीहत

कुणाल कामरा मामले में जमकर सियासत हो रही है। इस बीच पूर्व एनसीपी नेता एकनाथ खडसे का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि काॅमेडियन को जो लगता है वो उसे अपनी काॅमेडी के जरिए जाहिर करते हैं।

Kunal Kamra Controversy Eknath Khadse Statement

Kunal Kamra Controversy Eknath Khadse Statement

काॅमेडियन कुणाल कामरा मामले में देशभर में जमकर सियासत हो रही है। देशभर में उनके बयान को सरकार और विपक्ष आमने-सामने है। इस बीच पूर्व एनसीपी नेता एकनाथ खडसे ने बड़ा बयान दिया है। कुणाल कामरा एक कॉमेडियन हैं और कॉमेडियन के साथ अक्सर ऐसा होता है कि उन्हें जो सही लगता है, वो उसे अपनी कॉमेडी के जरिए कह देते हैं। संविधान ने हमें बोलने की आजादी दी है, अगर वो कुछ गलत कहते हैं तो कार्रवाई करें लेकिन उन्हें रोकें नहीं। उन्होंने शिवसेना पर ताना मारा है इसलिए वो उनसे नाराज हैं। कामरा को भी एक सीमा में रहने की जरूरत है।

विज्ञापन

बता दें काॅमेडियन कुणाल कामरा को पुलिस ने मंगलवार को थाने में पेश होने के समन भेजा था। हालांकि पुलिस उनका पूरे दिन इंतजार करती रही, लेकिन वे नहीं आए। इस बीच कुणाल कामरा ने वीडियो जारी कर शिवसेना पर तंज कसा है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो में कुणाल कामरा ने कहा कि विकसित भारत का नया एंथम सुनिए। इसके बाद वे एक गाना गाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में कुणाल कामरा गाना गा रहे हैं कि ‘हम होंगे कंगाल एक दिन, मन में है अंधविश्वास, देश का सत्यानाश। होंगे नंगे चारो ओर, करेंगे दंगे चारों ओर और पुलिस के पंगे चारों ओर, एक दिन, मन में नाथूराम, हरकत आसाराम, हम होंगे कंगाल एक दिन। कुणाल ने आगे कहा कि होगा गाय का प्रचार, लेकर हाथों में हथियार, होगा संघ का शिष्टाचार एक दिन’।

वे धमकियों से नहीं डरेंगे

कुणाल कामरा विवाद पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, मैं उन्हें जानता हूं और वह धमकियों से कभी नहीं डर सकते। ये धमकियां शक्ति प्रदर्शन हैं। मैं योगी जी ने जो कहा (अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दुरुपयोग पर) उससे सहमत हूं, लेकिन कुणाल कामरा ने क्या गलत कहा?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ