रियल दृश्यम! गड्ढे में दफना दिया प्रेमिका का शव, ट्रक में फेंका मोबाइल, लेकिन यहां चूक गया शातिर

Drishyam Style Nagpur Murder Mystery: नागपुर में एक आर्मी जवान ने प्रेमिका का मर्डर कर दिया। उसके बाद उसके शव को ठिकाने लगाने के बाद उसे सीमेंट से ढंक दिया।

रियल दृश्यम! गड्ढे में दफना दिया प्रेमिका का शव, ट्रक में फेंका मोबाइल, लेकिन यहां चूक गया शातिर

प्रतीकात्मक तस्वीर

विज्ञापन

Drishyam Style Nagpur Murder Mystery: बॉलीवुड फिल्म दृश्यम में अजय देवगन का किरदार फिल्मों का शौकीन होता है, लेकिन जब एक लड़का उसकी बेटी से छेड़छाड़ की कोशिश करता है तो गलती से उसकी हत्या हो जाती है। इसके बाद वह उसके शव को पुलिस स्टेशन के नीचे ही ठिकाने लगा देता है। अंत में पुलिस के लिए यह केस एक मिस्ट्री बनकर रह जाता है। अब इसी फिल्म के जैसे ही एक रियल कहानी सामने आई है।

शव को सीमेंट से दफनाने का आरोप 

दरअसल, नागपुर पुलिस ने एक सेना के जवान को प्रेमिका की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उस पर प्रेमिका के शव को दफनाने के बाद सीमेंट से ढकने का भी आरोप है। 33 साल के अजय वानखेड़े की मुलाकात 32 साल की ज्योत्सना आकरे से एक मेट्रिमोनियल पोर्टल पर हुई थी। दोनों के बीच रिश्ता काफी अच्छा चल रहा था, लेकिन जब अजय के परिवार वालों ने उनकी शादी के लिए मना किया तो इस रिश्ते में खटास पैदा हो गई। परिवार ने अजय की शादी दूसरी महिला से भी तय कर दी।

विज्ञापन

अजय ने ज्योत्सना को किया नजरअंदाज 

नागपुर के कैलाश नगर निवासी अजय नागालैंड में तैनात था। उसकी प्रेमिका ज्योत्सना तलाकशुदा थी। दोनों का रिश्ता मेट्रिमोनियल साइट से शुरू हुआ। धीरे-धीरे उनके संबंध बनने लगे। फिर जब अजय ने अपने परिवार वालों के सामने इस रिश्ते का खुलासा किया तो वे इससे नाराज हो गए। उन्होंने दूसरी महिला से अजय की शादी तय कर दी। इसके बाद अजय ने ज्योत्सना को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। अधिकारियों का मानना है कि अजय ने ज्योत्सना की हत्या उससे छुटकारा पाने के लिए की थी।

विज्ञापन

अजय को ढूंढने लगी ज्योत्सना  

जब अजय ने ज्योत्सना का फोन उठाना बंद कर दिया तो ज्योत्सना ने उसकी तलाश करनी शुरू कर दी। वह दोस्तों से उसकी लोकेशन मांगती। फिर अजय के एक दोस्त को उसने फोन कर उसकी लोकेशन मांगी। हालांकि दोस्त ने अजय को फोन कर बता दिया कि ज्योत्सना का फोन आया था और वह उसे ढूंढ रही है।

मोबाइल को ट्रक में फेंका 

अजय इसके बाद चिंता में पड़ गया। उसने अपनी मां के फोन से ज्योत्सना को फोन किया और 28 अगस्त को वर्धा रोड पर मिलने बुलाया। दोनों इसके बाद इसी इलाके के एक होटल में ठहरे। इसके बाद वे होटल से निकले और पास के टोल प्लाजा पहुंचे। अजय ने यहां ज्योत्सना को कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसमें पहले से ही नशीला पदार्थ मिला था। ज्योत्सना के बेहोश होने के बाद अजय ने उसका गला घोंट दिया। फिर वह शव को एक सुनसान इलाके में ले गया। जहां उसने रात में गड्ढा खोदा और शव को ठिकाने लगा दिया। फिर उसे सीमेंट से ढंक दिया। पुलिस ने बताया कि अजय ने उसके शव को ठिकाने लगाने के बाद उसके मोबाइल को वर्धा रोड से गुजर रहे एक ट्रक में फेंक दिया। जिससे पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं कर पाए।

विज्ञापन

अजय ने अपनाई बचने की तरकीब  

काफी देर तक ज्योत्सना घर नहीं आई तो उसके परिवार वालों ने 29 अगस्त को पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस ने अपनी प्रारंभिक जांच के बाद 17 सितंबर को अपहरण का मामला दर्ज किया। पुलिस ने ज्योत्सना की कॉल डिटेल निकलवाई तो उसमें अजय का नंबर मिला। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन शातिर अजय ने आने वाली आफत को भांपते हुए गायब होने की योजना बनाई। उसने पुणे के आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज में हाई ब्लड प्रैशर के लिए खुद को भर्ती करवाने की कोशिश की।

कोर्ट ने खारिज की याचिका 

वह लगातार कोशिश करता रहा कि जैसे-तैसे गिरफ्तारी से बच जाए। यहां तक कि उसने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका भी लगा दी, लेकिन कोर्ट ने उसकी ये याचिका खारिज कर दी तो आखिरकार अजय पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ये मामला दृश्यम फिल्म से मिलता-जुलता है। जब हमने अजय से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। उसने ये भी बताया कि शव को कहां दफनाया था। अजय को डोंगरवाला टोल प्लाजा के पास मौका-ए-वारदात पर लेकर गए तो वहां से शव के टुकड़े बरामद कर लिए गए। इस तरह पुलिस ने इस मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ