DRDO Scientist Pradeep Kurulkar: हनीट्रैप में फंसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में दाखिल आरोप पत्र में कहा गया है कि डीआरडीओ के वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर पाकिस्तानी महिला इंटेलिजेंस ऑपरेटिव की ओर आकर्षित थे। उस समय महिला जासूस ने अपना नाम जारा दासगुप्ता बताया था। वह वैज्ञानिक कुरुलकर से डिफेंस प्रोजेक्ट के अलावा भारतीय मिसाइल सिस्टम के बारे में बातचीत करती थी।
महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) ने पुणे में डीआरडीओ की एक प्रयोगशाला के निदेशक कुरुलकर के खिलाफ पिछले हफ्ते एक अदालत में आरोप पत्र दायर किया। उन्हें 3 मई को आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और अब वह न्यायिक हिरासत में हैं।
यह भी पढ़ें: US Chemical Weapons: अमेरिका ने खत्म किया केमिकल हथियारों का जखीरा, खर्च किए तीन लाख करोड़ रुपए
वॉयस और वीडियो कॉल के जरिए संपर्क में थे दोनों
आरोप पत्र में कहा गया है कि प्रदीप कुरुलकर और जारा दासगुप्ता वॉट्सऐप के साथ-साथ वॉयस और वीडियो कॉल के जरिए संपर्क में थे। दासगुप्ता ने खुद को यूके में रहने वाली एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताया और अश्लील संदेश और वीडियो भेजकर उससे दोस्ती की। एटीएस ने आरोप पत्र में कहा कि जांच के दौरान उसका आईपी पता पाकिस्तान का पाया गया।
इसमें कहा गया है कि पाकिस्तानी एजेंट ने अन्य चीजों के अलावा ब्रह्मोस लॉन्चर, ड्रोन, यूसीवी, अग्नि मिसाइल लॉन्चर और मिलिट्री ब्रिजिंग सिस्टम के बारे में संवेदनशील जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें:
कुरुलकर ने साझा की अहम जानकारी
आरोपपत्र में कहा गया है कि कुरुलकर ने डीआरडीओ की संवेदनशील जानकारी अपने निजी फोन पर जुटाई और फिर कथित तौर पर इसे जारा के साथ साझा किया। उन्होंने जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलों (एसएएम), ड्रोन, ब्रह्मोस और अग्नि मिसाइल लॉन्चर्स और यूसीवी सहित विभिन्न परियोजनाओं के बारे में उनसे बातचीत की।
फरवरी 2023 में नंबर किया ब्लॉक
एटीएस के मुताबिक, दोनों जून 2022 से दिसंबर 2022 तक संपर्क में थे। उनकी गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने के बाद डीआरडीओ द्वारा आंतरिक जांच शुरू करने से ठीक पहले, प्रदीप कुरुलकर ने फरवरी 2023 में जारा का नंबर ब्लॉक कर दिया। उन्हें जल्द ही एक अन्य अज्ञात भारतीय नंबर से एक वॉट्सऐप मैसेज मिला। जिसमें पूछा गया कि आपने मेरा नंबर क्यों ब्लॉक किया? आरोप पत्र में कहा गया है कि चैट रिकॉर्ड से यह भी पता चला है कि उसने अपने व्यक्तिगत और आधिकारिक कार्यक्रम और स्थानों को उसके साथ साझा किया था, यह जानते हुए भी कि उसे उन्हें किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
10 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines