JW Marriott में डिनर कर रहे थे डॉक्टर, टेबल पर पहुंचा कॉकरोच, VIDEO शेयर कर तुकाराम मुंडे को किया टैग
मुंबई के JW Marriott Sahar के Romano’s रेस्टोरेंट में डिनर के दौरान कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अशोक सेठ की टेबल पर बेबी कॉकरोच पहुंच गया. उन्होंने इसका वीडियो शेयर कर होटल की साफ-सफाई पर भी सवाल उठाए और महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे और FSSAI को टैग भी किया.
JW Marriott में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अशोक सेठ की खाने की टेबल पर बेबी कॉकरोच दिखाई दिया. (फोटो-@Dr_AshokSeth)
विज्ञापन
मुंबई के एक मशहूर 5 स्टार होटल में डिनर करने पहुंचे जाने-माने कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अशोक सेठ के साथ खाने की टेबल पर कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हर कोई हैरान है. इस घटना ने पूरे खाने का जायका ही बिगाड़ के रख दिया. बता दें कि JW Marriott Mumbai Sahar के Romano’s रेस्टोरेंट में डिनर के दौरान उनकी टेबल पर एक छोटा कॉकरोच दिखाई दिया. डॉ. सेठ ने इसका वीडियो बनाया और फिर इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया.
तुकाराम मुंडे से भी कार्रवाई की उम्मीद
बता दें कि डॉ. सेठ ने X पर वो वीडियो पोस्ट किया और होटल की साफ-सफाई और हाईजीन को लेकर भी सवाल किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘देखिए, डिनर के लिए कौन अचानक आ धमका. शनिवार की रात मुंबई के सहार में JW मैरियट के रोमानो रेस्टोरेंट में, ‘रोची’ नाम का एक छोटा कॉकरोच हमारी टेबल पर आ गया और हमारे साथ डिनर करना चाहता था! हमने उसे बहुत मनाने की कोशिश की, लेकिन ‘रोची’ ने जाने से इनकार कर दिया. शायद उसे पास्ता नहीं, पिज्जा चाहिए था. लेकिन सच कहूं तो उसकी वजह से हमारी भूख ही मर गई. हम वहां से चले आए. ? अच्छी बात ये है कि हम मिस्टर मुंडे के इलाके में हैं और पूरी उम्मीद है कि वह इस मामले को भी देखेंगे.’ इस दौरान डॉ. सेठ ने अपनी पोस्ट में महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे और FSSAI को भी टैग किया.
विज्ञापन
Look who came for dinner unexpectedly. ‘Roachie’ – a baby *cockroach was on our table wanting to share our dinner at the Romano restaurant at JW Marriott , Sahar , Mumbai, Saturday night*!!! Despite our persuasion ‘ Roachie’ refused to leave . Maybe wanted Piazza and not… pic.twitter.com/w1h92KZiaU
घटना शनिवार रात की बताई जा रही है. डॉ. सेठ के मुताबिक, वह अपने दोस्तों के साथ Romano’s में खाना खा रहे थे, तभी टेबल पर एक बेबी कॉकरोच नजर आया. यह कॉकरोच खाने की प्लेटों के आस-पास घूम रहा था. उन्होंने इसे मजाकिया अंदाज में ‘Roachie’ नाम दिया. सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. सेठ ने लिखा कि यह अनचाहा मेहमान उनके साथ डिनर शेयर करने के इरादे से आया था और काफी कोशिश के बावजूद वहां से जाने को तैयार नहीं था. डॉ. सेठ ने आगे कहा कि शायद ‘Roachie’ को पास्ता नहीं, बल्कि पिज्जा चाहिए था. इस घटना के बाद वह बिना खाना खाए ही रेस्टोरेंट से चले गए.
सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई वीडियो में डॉ. सेठ ने महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन और FSSAI को भी टैग किया है. उन्होंने तुकाराम मुंडे का जिक्र करते हुए उम्मीद जताई कि उनके क्षेत्र में हुई इस घटना पर भी संबंधित अधिकारी ध्यान देंगे. बता दें कि तुकाराम मुंडे महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर हैं और बीते कुछ महीनों से राज्य में होटल्स और आउटलेट की जांच और नियमों के पालन को लेकर अभियान चला रहे हैं.