Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक महिला डॉक्टर से शादी का वादा करके कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में 30 वर्षीय आईपीएस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक रविवार को अधिकारियों के हवाले से मामले की जानकारी दी गई। मामले में FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है। 28 वर्षीय महिला ने शुक्रवार को इमामवाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। महिला डॉक्टर ने बताया कि वह नवंबर 2022 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी के संपर्क में आई थी। आरोपी उस समय संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
यह भी पढ़ें:क्या यूक्रेन के टुकड़े करना चाहता है अमेरिका, जानें क्या है डोनाल्ड ट्रंप के ‘खासमखास’ का प्लान?
उस समय वह एमबीबीएस (MBBS) कर रही थी। उनकी ऑनलाइन बातचीत शुरू हुई। इसके बाद दोनों ने फोन नंबर एक्सचेंज किए। दोनों की जल्द फोन पर बातें होने लगीं। दोस्त बनने के बाद आरोपी ने महिला को शादी करने का वादा किया। इसके बाद उससे कई बार रेप किया।
महिला ने आरोप लगाया कि जैसे ही आरोपी का चयन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में हुआ, उसने दूरी बनानी शुरू कर दी और फोन उठाना बंद कर दिया। उससे शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के परिवार ने भी महिला को कोई जवाब नहीं दिया, जिससे वह परेशान होकर पुलिस के पास पहुंची। शिकायत के आधार पर आईपीएस अधिकारी के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police have registered a case against a 30-year-old IPS officer for allegedly raping a woman doctor in #Maharashtra‘s Nagpur after promising to marry her, officials said.https://t.co/KhTA9sAOlX
— The Hindu (@the_hindu) April 13, 2025
उधर, नवी मुंबई जेल में हत्या और रेप का एक आरोपी मृत पाया गया है। महाराष्ट्र के कल्याण शहर में 12 साल की नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत के आरोपी ने रविवार तड़के तलोजा सेंट्रल जेल में आत्महत्या कर ली। आरोपी विशाल गवली (35) सुबह करीब 3.30 बजे जेल के शौचालय में लटका मिला। गवली शौचालय गया और तौलिए का इस्तेमाल करके फंदा लगा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पड़ोसी मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल भेजा है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।
यह भी पढ़ें:रंजिश के चलते की गई दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, लंदन में बैठे इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी
न्यूज 24 पर पढ़ें मुंबई, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।