मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना यूबीटी सांसद राजाभाऊ वाजे के संसद में पूछे गए सवाल के जवाब में महाराष्ट्र में 36,211 कंपनियों के बंद होने को लेकर सामने आई खबरों पर स्पष्टीकरण दिया है. उन्होंने शरद पवार को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ नए नेताओं ने इस आंकड़े का सुविधानुसार अर्थ निकालकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए और कुछ मीडिया संस्थानों ने भी इसे खबर के रूप में प्रकाशित किया. फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के हित के बारे में सोचने वाले वरिष्ठ नेता होने के नाते शरद पवार के मन में कोई गलतफहमी न रहे, इसलिए वह विस्तृत जानकारी दे रहे हैं.
76 फीसदी कंपनियां कभी शुरू ही नहीं हुईं
फडणवीस के मुताबिक, बंद बताई जाने वाली कंपनियों में 76 फीसदी कंपनियां ‘डिफंक्ट’ हैं. यानी ऐसी कंपनियां जो वास्तव में कभी शुरू ही नहीं हुईं. उन्होंने कहा कि संसद में पूछे गए सवाल और उसके जवाब का एक निर्धारित प्रारूप होता है. इस पर सदन में विस्तृत चर्चा होने पर ही अतिरिक्त जानकारी सामने आती है. कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की वेबसाइट पर पूरी जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है.
देश में 31 लाख से ज्यादा कंपनियां रजिस्टर्ड
फडणवीस ने बताया कि देश में 31 लाख से ज्यादा कंपनियां रजिस्टर्ड हैं, जिनमें करीब 21 लाख कंपनियां सक्रिय हैं. आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2015-16 में सक्रिय कंपनियों की संख्या जहां 6,78,768 थी, वहीं 3 जून 2026 तक यह आंकड़ा बढ़कर 21,17,747 पर पहुंच गया है, जिसका अर्थ है कि पिछले 10 वर्षों में देश में सक्रिय कंपनियों की तादाद तीन गुना से भी अधिक बढ़ चुकी है.
राज्यों की बात करें तो 3,96,211 कंपनियों के साथ महाराष्ट्र पूरे देश में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है. इसके बाद दूसरे पायदान पर दिल्ली (2,72,342) और तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश (1,85,982) शामिल हैं. फडणवीस ने विश्वास जताते हुए कहा कि महाराष्ट्र व्यापार और कंपनियों के मामले में देश में पहले स्थान पर था और आगे भी अपनी यह अग्रणी स्थिति बनाए रखेगा.
हर साल करीब 1 लाख नई कंपनियां
मुख्यमंत्री के मुताबिक देश में हर साल करीब 1 लाख नई कंपनियां रजिस्टर होती हैं और महाराष्ट्र इस मामले में लगातार सबसे आगे है. 2025-26 में नई कंपनियों का आंकड़ा
- महाराष्ट्र: 41,525
- उत्तर प्रदेश: 27,494
- दिल्ली: 20,272
- कर्नाटक: 17,857
- तेलंगाना: 17,300
- तमिलनाडु: 17,024
- गुजरात: 14,666
- पश्चिम बंगाल: 10,598
चाकण के उद्योगों की समस्या पर सरकार गंभीर
चाकण औद्योगिक क्षेत्र को लेकर फडणवीस ने माना कि वहां कुछ समस्याएं हैं. उन्होंने मंत्री उदय सामंत को इन समस्याओं पर ध्यान देने के निर्देश दिए हैं. 12 अगस्त को MIDC की पहल पर जिला प्रशासन, PWD, PMRDA, NHAI और जिला परिषद समेत संबंधित विभागों की बैठक हुई. उद्योगों की समस्याओं को सुनने के बाद अल्पकालिक और दीर्घकालिक समाधान का रोडमैप तैयार किया गया है. फडणवीस ने कहा कि सरकार का प्रयास रहेगा कि चाकण से एक भी उद्योग बाहर न जाए. महाराष्ट्र उद्योगों के लिए अनुकूल राज्य है और विदेशी निवेश के मामले में भी राज्य लगातार नंबर-1 बना हुआ है.
नासिक में फर्जी नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, केमिकल से ऐसे बनाते थे असली से नकली नोट
संबंधित खबरें
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
11 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
15 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
17 hrs ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
1 day ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
2 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
3 days agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
3 days agoपोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का आरोप, महाराष्ट्र में डॉक्टर सस्पेंड
4 days agoजिस कंपनी के विमान में अजित पवार की मौत, उस वेंचर्स में मिली खामियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines