नासिक में फर्जी नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, केमिकल से ऐसे बनाते थे असली से नकली नोट

नासिक पुलिस ने त्र्यंबकेश्वर रोड पर एक बंगले में चल रही नकली नोट छापने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. गिरोह खास केमिकल प्रोसेस से असली नोटों की स्याही ट्रांसफर कर नकली नोट तैयार करता था. पुलिस ने रंगे हाथों 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पढ़ें नासिक से मंगल भरत घनदाट की रिपोर्ट

nashik news
विज्ञापन

महाराष्ट्र के नासिक में पुलिस ने नकली नोटों के एक बड़े खेल का पर्दाफाश किया है. त्र्यंबकेश्वर रोड पर तालेगांव इलाके के एक बंगले में चल रही कथित नकली नोट छापने की फैक्ट्री पर नासिक ग्रामीण और शहर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारा. यहां बड़े पैमाने पर नकली नोट छापने की फैक्ट्री चलाई जा रही थी. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नकली नोटों के साथ उन्हें तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और उपकरण भी जब्त किए हैं.

केमिकल प्रोसेस से ट्रांसफर करते थे असली स्याही

पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह का तरीका भी काफी अलग था. आरोपी असली नोटों की स्याही को एक खास रासायनिक प्रक्रिया के जरिए कागज पर ट्रांसफर कर नकली नोट तैयार करते थे. बताया जा रहा है कि पुलिस ने उस वक्त कार्रवाई की, जब 10 लाख रुपये के असली नोट लेकर 30 लाख रुपये के नकली नोट देने का सौदा किया जा रहा था. कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तेलंगाना के अमरेश्वर ऐथा और दासरी सत्यैया, तालेगांव के गोकुल डेट और हिरामन डेट तथा सातपुर निवासी मच्छिंद्र घंडात के रूप में हुई है.

विज्ञापन

बंगले में तैयार किए जा रहे थे नकली नोट

पुलिस को सूचना मिली थी कि तालेगांव गांव में त्र्यंबकेश्वर रोड स्थित एक बंगले में नकली नोट तैयार किए जा रहे हैं. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी. तलाशी के दौरान नकली नोट और उन्हें तैयार करने के लिए इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद हुआ.

अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. जांच की जा रही है कि गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, नकली नोट कहां तैयार किए जाते थे और इन्हें नासिक के अलावा किन इलाकों में खपाया जा रहा था.
पुलिस को उम्मीद है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद नकली नोटों के इस नेटवर्क से जुड़े कई और राज सामने आ सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ