Devendra Fadnavis Oath Taking Ceremony: महाराष्ट्र में आज बीजेपी की अगुवाई वाली महायुति सरकार शपथ लेने जा रही है। बीजेपी विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके साथ दो डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी शपथ लेंगे। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि महायुति से तीनों दलों के 6 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होने जा रहे शपथ समारोह में 42 हजार से ज्यादा लोग मौजूद होंगे। बीजेपी नेता प्रसाद लाड के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 9-10 केंद्रीय मंत्री, 19 सीएम और डिप्टी सीएम इस शपथ समारोह के साक्षी बनेंगे। कार्यक्रम में वीवीआईपी के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। इसके अलावा इस कार्यक्रम में कई धर्मगुरु भी मौजूद रहेंगे।
मंत्रिमंडल का फाॅर्मूला तय
बता दें कि महायुति की तीनों पार्टियों बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के बीच मंत्रालय बंटवारा हो गया है। गृह मंत्रालय को लेकर अभी भी बात नहीं बन पाई है। हालांकि इसके बदले में बीजेपी स्पीकर का पद शिवसेना को दे सकती है, लेकिन ये सब कयास है असली कहानी तो शपथ के बाद ही बाहर आएगी। जानकारी के अनुसार बीजेपी के पास 21-22, शिवसेना को 12 और एनसीपी को 9-10 विभाग मिल सकते हैं।
शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अधिकारी की मानें तो पुलिस के 4 हजार से ज्यादा जवान सुरक्षा में तैनात किए जाएंगे। इसमें 520 तो केवल अफसर ही है। इसके अलावा बाॅम्ब स्क्वाॅड, क्विक रेस्पाॅन्स टीम, पुलिस की एक प्लाटून को भी तैनात किया गया है।
ये भी पढ़ेंः मराठा रिजर्वेशन… खाली तिजोरी, CM बनने के बाद देवेंद्र फडणवीस के सामने 5 चुनौतियां?
संबंधित खबरें
रैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 mins ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
2 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
4 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines