Maharashtra New CM Devendra Fadnavis: लंबे इंतजार के बाद महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो चुका है। मुंबई में होने वाली बीजेपी के विधायक दल की बैठक का सभी को बेसब्री से इंतजार था। इसी बैठक में मुख्यमंत्री के नाम को मंजूरी मिलनी थी। आज बीजेपी की बैठक में सीएम का नाम सामने आ चुका है। महायुति ने इस बार महाराष्ट्र की कमान देवेंद्र फडणवीस को सौंपी है। विधायक दल की बैठक में सर्वसमत्ति के साथ यह फैसला लिया गया है।
विधायक दल के नेता बने फडणवीस
आज सुबह मुंबई स्थित विधानसभा में विधायक दल की बैठक हुई थी। इस बैठक में महायुति के सभी बड़े नेताओं ने शिरकत की। देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार समेत महायुति के 230 विधायकों ने बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में सभी के मन में एक ही सवाल था कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा? खबरों की मानें तो विधायकों ने देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लगाते हुए उन्हें अपना नेता चुन लिया है।
यह भी पढ़ें- शिवसेना के 4 कलंकित चेहरे कौन? जिन्हें कैबिनेट में शामिल नहीं करना चाहती है BJP
कल शपथ लेंगे फडणवीस
PTI की रिपोर्ट के अनुसार देवेंद्र फडणवीस अब महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। वहीं कल यानी 5 दिसंबर को देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा बीजेपी के कई दिग्गज नेता शपथ समारोह में नजर आएंगे।
मंत्रिमंडल पर बना सस्पेंस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम फाइनल हो चुका है। अब सवाल यह है कि फडणवीस के मंत्रिमंडल में कौन-कौन शामिल होगा? महाराष्ट्र कैबिनेट पर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। खबरें तो यहां तक थीं कि एकनाथ शिंदे ने डिप्टी सीएम बनने के लिए गृह मंत्रालय की मांग की है। मगर अभी न तो डिप्टी सीएम के नाम का ऐलान हुआ है और न ही मंत्रिमंडल का नाम सामने आया है।
यह भी पढ़ें- INDIA में क्यों आई दरार? ममता के बाद अखिलेश की पार्टी ने भी छोड़ा गठबंधन का साथ!
संबंधित खबरें
दिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
12 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
13 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
17 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
2 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines