देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और एनडीए शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री, एनडीए नेता मौजूद हैं।
watch | PM Modi congratulates Devendra Fadnavis on taking oath as Maharashtra CM pic.twitter.com/LNVURj7pBQ
— ANI (@ANI) December 5, 2024
अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। ये रिकॉर्ड छठी बार है, जब वह डिप्टी सीएम पद की शपथ ले रहे हैं।
---विज्ञापन---
एकनाथ शिंदे पहली बार डिप्टी सीएम पद की शपथ ले रहे हैं। उन्होंने बालासाहेब ठाकरे का नाम लेकर शपथ की शुरुआत की। उन्होंने पीएम मोदी का भी नाम लिया। बता दें कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। अब वे उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हैं। समारोह में मोदी-मोदी के नारे लगे हैं।
---विज्ञापन---
महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे, राकांपा प्रमुख अजित पवार मंच पर पहुंच गए हैं।
महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को पद की शपथ दिलाने के लिए आजाद मैदान पहुंचे।
---विज्ञापन---
पीएम मोदी जल्द ही कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो जाएगा।
महाराष्ट्र में दो डिप्टी सीएम होंगे। एकनाथ शिंदे और अजित पवार उप-मुख्यमंत्री बनेंगे। पद की शपथ लेने के बाद एकनाथ शिंदे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मीटिंग करेंगे। इसके बाद पोर्टफोलियो पर चर्चा होगी।
---विज्ञापन---
समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और एनडीए शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री और एनडीए नेता मौजूद हैं।
समारोह में क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि के साथ पहुंचे हैं। उनके साथ आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला के साथ उपस्थित हैं।
---विज्ञापन---
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंच गए हैं।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हैं। साथ ही नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान भी मंच पर पहुंच गए हैं।
---विज्ञापन---
एक्टर रणवीर सिंह भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंच गए हैं।
अभिनेता संजय दत्त महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए हैं।
---विज्ञापन---
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री शिरकत कर रहे हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू इसमें शामिल हैं।